1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

पार्षदों ने स्पीकर से शहरी क्षेत्रों में और अधिक विकास की लगायी गुहार

ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम के 21 पार्षदों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट कर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को लेकर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर निगम पार्षदों द्वारा शहरी क्षेत्र में और अधिक विकास कार्यों के लिए आग्रह किया गया। बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आज नगर निगम पार्षदों ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर क्षेत्र में हो रहे चैमुखी विकास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर नगर निगम पार्षदों द्वारा अपने-अपने नगर निगम वार्डों कि समस्या से भी श्री अग्रवाल को अवगत कराया गया।

नगर निगम पार्षदों द्वारा अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए शहरी क्षेत्र में उनके वार्डों में और अधिक विकास की आवश्यकता पर बल दिया गया।इस भेंट मुलाकात के दौरान सभी 21 पार्षदों का कहना था कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा नगर निगम वार्डों में कम विकास कार्य हुए हैं जिसके लिए सभी ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि नगर निगम वार्डों में और अधिक फोकस करें।

इस अवसर पर सभी पार्षदों द्वारा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आस्था पथ पर हो रहे निर्माण कार्य, 158 करोड रुपए की लागत से नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत सीवर ट्रीटमेंट कार्य,शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण कार्यों सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को बधाई देते हुए धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *