सचिवालय संघ के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी ने तीसरी बार कब्जा जमाया

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ के द्विवार्षिक चुनाव में लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी ने कब्जा जमाया है। हालांकि महासचिव पद पर राकेश जोशी को मात देकर विमल जोशी ने जीत दर्ज की। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में सचिवालय संघ का चुुनाव शुरू हुआ। शुरू से ही चुनाव को लेकर उत्साह की लहर नजर आई। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सदस्य कतारबद्ध नजर आए। कुल 1089 मतदाताओं में से 1008 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे तक मतदान का समय था। इसके बाद शाम 4ण्30 बजे मतगणना शुरू हुई।

जैसे-जैसे वोट खुलते गए, धड़कनें बढ़ती गईं। अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी और नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरकार दीपक जोशी की नौ मतों से जीत हुई। अध्यक्ष पद पर जोशी की यह लगातार तीसरी जीत है। वहीं, पूर्व महासचिव राकेश जोशी को हार का मुंह देखना पड़ा। निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के मुताबिक, सचिवालय संघ चुनाव में सुनील कुमार लखेड़ा उपाध्यक्ष और अनिल कुमार उनियाल संयुक्त सचिव चुने गए। बाकी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अध्यक्ष पद पर 1008 में से 6, उपाध्यक्ष पद पर 12, महासचिव पद पर 7 और संयुक्त सचिव पद पर 9 मत रद्द किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *