मंत्री की अधिकारियों को चेतावनी जनता के फोन जरूर उठायें -
1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

मंत्री की अधिकारियों को चेतावनी जनता के फोन जरूर उठायें

देहरादून/जोशीमठ। राज्य के पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज जनपद चमोली में सिंचाई एवं पर्यटन विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आज जोशीमठ स्थित पर्यटक आवास गृह के परिसर में एक समारोह के दौरान जनपद की विभिन्न पर्यटन एवं सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ ही जनपद के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।

सिंचाई एवं पर्यटन की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण समारोह में बोलते हुए पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बना कर जनता की समस्याओं का निराकरण करने में तत्परता दिखानी चाहिए। उन्होने कहा कि जनता के लम्बे संघर्ष के बाद राज्य बना है।

इसलिए अधिकारियों यह समझना चाहिए कि उनकी जनता के प्रति अधिक जवाबदेही है। इसलिए उन्हें जनता के साथ संवाद कायम करते हुए उनके फोन अवश्य उठाने चाहिएं। श्री महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री की 13 जनपदों में 13 डेस्टीनेशन बनाने की योजना को साकार करने की दिशा आगे बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है ओली बर्ड क्लास पर्यटन स्थल के रूप विकसित हो। उन्होने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना एक विशिष्ट स्थान बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *