1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

छुट्टी से वापस आने वाले कर्मचारियों की कोविड टेस्ट के बिना ज्वानिंग नहीं

चम्पावत, आजखबर। कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए विभिन्न विभागों के बनाये गए समूह के नोडल अधिकारियों के द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडे की अध्यक्षता में गुरुवार देर सायं जिला कार्यालय सभागार में सम्पन हुई। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी कर्मचारी छुट्टीयों के बाद कार्यालय आते हैं तो उन्हें कोविड टेस्ट कराये बिना कार्यालयों में आने की अनुमति ना दी जाए। क्योंकि इस माह जितने भी कोविड संक्रमित व्यक्ति मिले हैं, उसमें अधिकतर विभागीय कर्मचारी हैं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी विभाग में कोई कर्मचारी संक्रमित आता हैं तो वह कार्यालय पूर्णतः बन्द नहीं किया जाएगा। केवल उस संक्रमित कर्मचारी का केबिन बंद रहेगा। क्योंकि पूरा कार्यालय बंद करने से विभागीय कार्यो में प्रभाव पड़ रहा हैं। उन्होंने सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा हैं कि सभी विभागों में अनिवार्य रूप से थर्मलगन, पल्सआक्सिमीटर, हैंड सेनेटाइजर तथा मास्क की व्यवस्था होंनी चाहिए। सभी कार्यालयों में कोविड की गाइडलाइन का बैनर व पोस्टर अनिवार्य रूप से लगा होना चाहिए। साथ ही लोगों को टेस्टिंग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अगर हम ही कोविड के नियमो का पालन ना कर लापरवाही करेंगे तो आम जनों में इससे गलत संदेश जायेगा। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने अवगत कराया कि कोविड जन जागरूकता का कार्य निरंतर किया जा रहा हैं। कोविड संक्रमण से बचाव का संदेश स्थानीय भाषा में पूरे जनपद में किया जा रहा है। साथ ही विभागीय पत्राचार में भी कोविड जागरूकता का संकेत अंकित किया जा रहा हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि कोविड की जन जागरूकता के लिए जनपद में जितने भी विभागीय निमार्ण कार्य हो रहे हैं उनमें वॉल पेंटिंग के माध्यम से जनता को जागरूक किया जा रहा हैं। जितनी भी बैठके आयोजित हो रही है उनमें कोविड जारूकता का संदेश दिया जा रहा हैं। पोस्टरों, बैनरों, वाल पेंटिंग्स व स्टिकर्स के माध्यम से लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। समीक्षा के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि स्काउट गाइड के बच्चों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। साथ ही विद्यालयी बच्चों के माध्यम से पेंटिंग, श्लोगन, निबंध आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। सीओ पुलिस ध्यान सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग लगातार अनाउंसमेंट के माध्यम से प्रचार प्रसार कर रहा है। बगैर मास्क के लोगों के चालान कटे जा रहे हैं। बताया कि अब तक लगभग 10000 मास्क भी बाटें जा चुके हैं। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी मयंक शेखर झा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल यूनुस, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल एसके गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *