1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

एमसीडी के उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है। चुनाव में आम आदमी पार्टी को 5 में से 4 सीटों पर जीत मिली है। आम आदमी पार्टी कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग उत्तर और रोहिणी सी में जीती है। कांग्रेस के खाते में 1 सीट गई है। चौहान बांगर से कांग्रेस के जुबेर अहमद चौधरी को जीत मिली है।

शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की सुनीता मिश्रा ने जीत हासिल की है। सुनीता ने बीजेपी के सुरभि जाजू को 2705 वोटों से हराया है।त्रिलोकपुरी से आप उम्मीदवार विजय कुमार ने जीत हासिल की है। कल्याणपुर से आप के धीरेंद्र कुमार को जीत मिली है। रोहिणी सी से भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

इस जीत के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। जीत पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि 5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है।

बीजेपी के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से पूरी तरह साफ कर दिया जाए। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा। आम आदमी पार्टी के गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से भाजपा के पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया। पिछले 5 साल में जिस तरह से उनका निकम्मापन सामने आया है। दिल्ली की जनता ने एक बड़ा संदेश दिया है वह दिल्ली नगर निगम में भी बदलाव चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *