1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

सीएम त्रिवेंद्र के स्वस्थ होने एवं दीर्घायु की कामना के लिए किया यज्ञ, हवन व प्रार्थना

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य संस्थाओं द्वारा राज्य में यज्ञ एवं प्रार्थना का दौर जारी है इसी क्रम में आज महानगर किसान मोर्चा द्वारा सब्जी मंडी निरंजनपुर स्थित मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र और प्रदेश में त्रिवेंद्र के नेतृत्व में देश और प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है हम सब भाग्यशाली हैं कि हमें इनके साथ कार्य करने का अवसर मिल रहा है। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि 14 देशों के नेताओं को लेकर हुए सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा मत लेकर विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता निर्वाचित हुए हैं जो भारत की बढ़ती साख का उदाहरण है और नए एवं आत्मनिर्भर भारत की छवि को दर्शाता है चमोली ने कहा कि प्रत्येक विधायक को मुख्यमंत्री से निरंतर सहयोग मिल रहा है उन्होंने अपनी विधानसभा धर्मपुर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी मीडिया को दी।

महानगर सीताराम भट्ट ने मुख्यमंत्री के जीवन एवं कार्य पद्धति को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि हम सब उनका अनुसरण करते हैं। रेशम फेडरेशन के चेयरमैन चौधरी अजीत सिंह एवं महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने भी मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने पर प्रसन्नता जाहिर की। यज्ञ में महानगर किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कांबोज, महामंत्री सुभाष बालियान, कोषाध्यक्ष अजय सिंघल, स्थानीय भाजपा पार्षद नीरज सेठी, अभिजीत चौधरी, रामगोपाल वर्मा, प्रमोद रोहिल्ला, सतेंद्र सिंह, हेमलता भंडारी सहित दर्जनों किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *