1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

पेटीएम ने भारतीय ऐप डेवलपर के लिये एंड्रायड मिनी ऐप स्टोर की शुरुआत की

नईदिल्लीपेटीएम ने कहा कि उसने ऐप बनाने वाले भारतीय विकासकर्ताओं के लिये एंड्रायड मिनी ऐप स्टोर की शुरुआत की है। पेटीएम की इस पहल से वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी पेटीएम और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी गूगल के बीच खींचतान और बढ़ सकती है।

पेटीएम की तरफ से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कुछ दिन पहले ही गूगल ने पेटीएम को गूगल प्ले स्टोर पर कुछ घंटों के लिये बंद कर दिया था। गूगल ने यह कदम उसके खेल संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर उठाया था।

पेटीएम ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि वह अपनी ऐप के दायरे में मिनी ऐप को सूचीबद्ध करने अथवा उनका वितरण करने को लेकर कोई शुल्क नहीं लेगा। वहीं भुगतान के लिये वह ऐप डेवलर को पेटीएम वॉलेट, पेटीएम पेमेंट्स बैंक, यूपीआई, नेट- बैंकिंग और कार्ड्स के इस्तेमाल का विकल्प उपलब्ध करायेगा।

कंपनी ने कहा कि डिकैथलॉन, ओला, पार्क-प्लस, रेपिडो, नेटमेड्स, 1एमजी, डोमिनोज पिज्जा, फ्रेशमेनु, नोब्रोकर सहित 300से अधिक ऐप आधारित सेवायें देने वाली कंपनियां इस कार्यक्रम में पहले ही शामिल हो चुकी हैं।

पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा, ‘‘मुझे इस पर गर्व है कि आज हम जिसकी शुरुआत कर रह हैं उससे प्रत्येक भारतीय ऐप डेवलपर को एक अवसर प्राप्त होगा। पेटीएम मिनी ऐप स्टोर से हमारे युवा भारतीय ऐप डेवलपर को हमारी पहुंच और भुगतान प्रणाली का लाभ मिलेगा और वह नई नवोन्मेषी सेवाओं को आगे बढ़ा सकेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *