1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

राधे के शूटिंग सेट पर वापस लौटे सलमान खान, जबरदस्त अंदाज में तस्वीर शेयर कर कही ये बात

बॉलिवुड के दबंग सलमान खान इस समय बिग बॉस के सीजन 14 को लेकर चर्चा में है। सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान समय अपने पनवेल फार्महाउस में बिताया और अब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। सलमान खान ने प्रभु देवा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग कर्जत में 2 अक्टूबर से शुरू की है।

सलमान खान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म राधे के सेट एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान अपनी पीठ दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बाइकर ब्लैक जैकेट और डेनिम की पैंट पहनी हुई है। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि फिल्म में बाइक रेस के सीन जबरदस्त सीन होंगे। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने लिखा, साढ़े छ: महीने बाद राधे के शूट पर वापस लौटे हैं। अच्छा लग रहा है।

फिल्म की शूटिंग की बात करें कि तो अभी अगले 15 दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग एनडी स्टूडियो कर्जत में चलेगी। जिसके बाद इसे मुंबई के मेहबूब स्टूडियो में पूरा किया जाएगा। सलमान खान की एक पर्सनल मेडिकल टीम हमेशा सेट पर मौजूद रहती है। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर जारी की गई सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।

इसी बीच फिल्म में सलमान खान की को-स्टार दिशा पाटनी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह फिल्म के गाने की शूटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पहले यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा नहीं हो पाया है। फिल्म में सलमान खान और दिशा पाटनी के अलाना जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *