1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

पंचायत की सभी सीटों पर ‘आप’ लड़ेगी चुनाव : सभाजीत

लखनऊ। ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने गुरुवार को प्रदेश में पार्टी के आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव में पूरी ताकत और मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने की हुंकार भरी। उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा सभी सीट पर चुनाव लडऩे की बात कही।

प्रवक्ता दिलीप पांडेय उत्तर प्रदेश में जातिवाद का तिलिस्म रचने वाली पॉलिटिकल पार्टियों का भविष्य प्रदेश की जनता द्वारा आगामी चुनाव में तोड़े जाने की बात कही।सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश की 345 विधान सभाओं में 25-25 सदस्य विधान सभा कमेटी अब तक सभी जिला इकाइयों ने बना ली है।जो 58 विधान सभा कमेटियां अभी तक नहीं बनी हैं, वो आने वाले दिन में सभी साथी मिल कर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जन-जन ऑक्सीमीटर अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता हर एक गांव में घर-घर जा रहे हैं।

हर दिन 50,000 लोगों से मिल कर उनका ऑक्सीजन लेवल चेक कर रहे हैं।हर गाँव में आम आदमी पार्टी ने अपना प्रतिनिधि बतौर ऑक्सीमित्र नियुक्त कर रही है।यूपी में पिछले कुछ दिन से पंचायत चुनाव की तगड़ी चर्चा हुई। दिसंबर तक वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने की बात निश्चित की गई।

यूपी में प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव जनता करती है, लेकिन पंचायत के 2 सबसे जरूरी पद- ब्लॉक प्रमुख के चुनाव और जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन, जिला पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा होता है।

तमाम आपराधिक किस्म के लोग ब्लॉक प्रमुख और पंचायत के चुनाव पर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में उस सीट पर कब्जा करने का काम करते हैं।सभाजीत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनका वादा याद दिलाते हुए कहा, आम आदमी पार्टी सीएम से मांग करती है कि यूपी में होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी सीधे जनता के द्वारा हो, जिसका वादा योगी ने पहले किया था। सीधे जनता के द्वारा होने वाले चुनाव से प्रदेश में राजनीति के अपराधीकरण से निजात मिलेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *