1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

देश में कोरोना महामारी की रफ्तार में नहीं आई कमी

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक 15,477 मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढक़र 3,82,423 हो गए। वहीं 378और लोगों की जान जाने के बाद मृतक संख्या बढक़र 12,615 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 2,05,841 गई है

जबकि 1,63,918 लोगों का इलाज जारी है।

देश में मरीजों के ठीक होने की दर करीब 54 प्रतिशत है।

भारत में लगातार आठवें दिन 10 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

वहीं लगातार दसवें दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (204,710) सक्रिय मामलों (163,248) की तुलना में अधिक रही।

अब तक इस बीमारी के संपर्क में आए अधिकतर मरीज ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य है, जहां मरीजों का आंकड़ा सवा लाख के करीब पहुंचने वाला है।

महाराष्ट्र में कुल 1,20,504 मामले हैं, जिनमें से5,751 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटे में 100 हताहतों के साथ महाराष्ट्र से अकेले 3,752 नए मामले सामने आए हैं।

आंकडों केअनुसार शुक्रवार शाम सात बजे तक जिन 378 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 100 लोग

महाराष्ट्र के और उसके बाद दिल्ली के 65, तमिलनाडु के 49, गुजरात के 31, उत्तर प्रदेश के 30, कर्नाटक और

पश्चिम बंगाल के 12-12, राजस्थान के 10, जम्मू-कश्मीर के

छह,पंजाब के पांच, हरियाणा और मध्य प्रदेश के चार-चार, तेलंगाना के तीन, आंध्र प्रदेश के दो और असम, झारखंड तथा केरल के एक-एक

व्यक्ति शामिल है। तमिलनाडु और दिल्ली इस सूची में क्रमश: दूसरे व तीसरे पायदान पर हैं।

तमिलनाडु में 2,141 नए मामलों के साथ यहां

संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 52,334 तक पहुंच गया है।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी में 49,979 मामलों की पुष्टि की गई है।

बीते 24 घंटे में 2,877नए मामले सामने आए हैं और कुल 1,969 मौतें हुई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *