1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

मुबाडला, सिल्वर लेक से जियो ने जुटाये 13,640 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी बेचकर अबु धाबी के सावरेन निवेशक मुबाडला और निजी निवेश कंपनी सिल्वर लेक दोनों से 13,640 करोड़ रुपये की पूंजी जुटा ली है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज अब तक कुल मिलाकर करीब 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के सौदे कर चुकी है

जिससे कुल मिलाकर कंपनी को 92,202 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि निजी निवेश कंपनी सिल्वर लेक ने उसकी डिजिटल

इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में अतिरिक्त 0.93 प्रतिशत हिस्सेदारी के बदले 4,546.80 करोड़ रुपये का नया निवेश किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि अब जियो प्लेटफॉर्म्स में

सिल्वर लेक द्वारा किया गया कुल निवेश 10,202.55 करोड़ हो गया है।

इससे पहले सिल्वर लेक ने चार मई को 1.15 फीसदी हिस्सेदारी के लिये जियो प्लेटफार्म्स में 5,655.75 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

सिल्वरलेक की कुल हिस्सेदारी अब बढक़र 2.08 प्रतिशत हो गयी है।

कंपनी ने शुक्रवार सुबह जारी एक अन्य बयान में अबू धाबी स्थित निवेश कंपनी मुबाडला को 9,093.60 करोड़ रुपये में 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की।

उसने कहा, ‘‘मुबाडला इन्वेस्टमेंट कंपनी (मुबाडला) जियो प्लेटफॉर्म में 9,093.60 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

इसके लिये इच्टिी मूल्य 4.91 लाख करोड़ रुपये और उद्यम का मूल्य 5.16 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।

’’ इस निवेश के साथ, जियो प्लेटफार्म्स ने छह सप्ताह से भी कम समय में फेसबुक, सिल्वर लेक,

विस्टा इच्टिी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर और मुबाडाला सहित प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेशकों से 92,202.15 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज इस राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करने वाली है। फेसबुक ने 22 अप्रैल को जियो प्लेटफार्म्स में 43,574 करोड़ रुपये में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।

इस सौदे के कुछ दिनों बाद दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी निवेशक कंपनी सिल्वर लेक ने जियो प्लेटफार्म्स में 5,665.75 करोड़ रुपये में 1.15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।

इसके बाद अमेरिका स्थित विस्टा इच्टिी पार्टनर्स ने 8 मई को जियो प्लेटफार्म्स में 11,367 करोड़ रुपये में 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी।

वैश्विक इच्टिी फर्म जनरल अटलांटिक ने 17 मई को कंपनी में 6,598.38 करोड़ रुपये में 1.34 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की। इसके बाद अमेरिकी इच्टिी निवेशक केकेआर ने 11,367 करोड़ रुपये में 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी।

रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, जिसके पास 38.8 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं, वह जियो प्लेटफार्म्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनी रहेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि मुबाडला सर्वाधिक कुशाग्र और परिवर्तनकारी वैश्विक निवेशकों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *