1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

बेली शेमिंग करने वालों पर भडक़ीं निशा रावल

पॉप्युलर टीवी ऐक्टर करण मेहरा की वाइफ और ऐक्ट्रेस निशा रावल का गुस्सा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया जब कुछ लोगों ने उन्हें बेली शेम करना शुरू कर दिया। टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभाने वाले करण की वाइफ निशा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसपर लोगों ने उनके निकले पेट पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को लगा कि शायद निशा प्रेगनेंट हैं।

इस तरह बॉडी शेम किया जाना निशा रावल को रास नहीं आया और उन्होंने ट्रोलर्स की क्लास लगा दी। निशा ने लिखा, बेली शेम..यह तस्वीर को खींची गई थी और हां..मेरी बेली है। मेरा पेट निकला हुआ है। ये शेमिंग पर मेरा तीसरा पोस्ट है शायद।
हमारे समाज में कई तरह की शेमिंग हैं और बैली शेम उन्हीं में से एक है। मेरे पास हमेशा से एक पेट था। यह मेरे रूटीन के हिसाब से छोटा या बड़ा हो जाता था, लेकिन यह कभी पूरी तरह से नहीं जाएगा। मुझे इसे लेकर हमेशा शर्म महसूस होती थी और इस कारण मैं ऐसे काम करने लग जाती थी, जिनमें या तो मुझे चोट लग जाती थी या फिर फिर मसल क्रैम्प हो जाता था। हमारी शादी के बाद सभी की निगाहें मेरे पेट पर ही जाने लगीं। चाहे रेड कार्पेट हो या फिर लिफ्ट में, वे सवाल भी पूछले लग जाते थे कि क्या मैं प्रेगनेंट हूं? मैं सोचती थी कि इस सवाल का जवाब दूं या अपनी बेली कम करूं।

निशा रावल ने इस पोस्ट में आगे लिखा, शेमिंग एक व्यक्ति को क्या करने पर मजबूर कर देती है। शेमिंग का शिकार व्यक्ति उसी चीज को लेकर ज्यादा कोशिश करने लगता है जिसके लिए उसे शेम किया जाता है। हम सभी ने जाने-अनजाने किसी ने किसी को शेम किया ही है क्योंकि हमारी संस्कृति में किसी से भी ये सवाल पूछना आम माना जाता है। जैसे कि इतनी मोटी क्यों हो? क्या कुछ खाती नहीं? पक्का डाइटिंग कर रही होगी…और ये लिस्ट काफी लंबी है। जब हमारे बच्चे हो जाते हैं तो कुछ महिलाओं का पेट पहले जैसा नहीं रह पाता। वे ढीले हो जाते हैं, स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। हम बिकीनी नहीं पहन सकती। अचानक ही हम अपनी बॉडी को लेकर असहज हो जाते हैं। बच्चे होने के बाद बॉडी को स्वीकार करना मुश्किल हो जाता है।

बता दें कि निशा रावल ने साल 2012 में टीवी ऐक्टर करण मेहरा से शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने ऐक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली। 2017 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। अब वह अपना कुकरी यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जिसपर अपनी बनाई रेसीपीज शेयर करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *