1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

ग्रीन जोन में चलेंगी रोडवेज बसें

लखनऊ। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा. राजशेखर ने बुधवार से परिवहन निगम की बसों को ग्रीन जोन वाले जनपदों में संचालित करने का फैसला लिया है। एमडी ने अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। एमडी ने जो निर्देश जारी किए हैं उनमें ग्रीन जोन के जनपद सीमा के अन्तर्गत सभी मार्गों पर सेवाओं का संचालन किया जाएगा। किसी ग्रीन जोन जनपद से सीमावर्ती ग्रीन जोन जनपद के लिए बस संचालित की जा सकती है। प्रदेश के किसी दो ग्रीन जनपद के बीच बस सेवा संचालित की जा सकती है। उन्होंने बताया कि ग्रीन जोन जनपद के अन्तर्गत स्थित बस स्टेशनों को दिन में दो बार सेनेटाइज कराया जाएगा। प्रत्येक ट्रिप के संचालन से पचले बस को सेनेटाइज किया जाना जरूरी होगा। बसों पर तैनात चालक-परिचालक निर्धारित वर्दी में डयूटी करेंगे। चालक और परिचालक मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करेंगे। परिचालक मास्क के साथ हैण्ड ग्लव्स का भी प्रयोग करेंगे। एमडी ने कहा कि परिवहन निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। यात्रियों के बस में प्रवेश से पूर्व मास्क लगाने, मास्क न होने पर रूमाल या गमछा मुंह पर बांधने के बाद ही यात्रा करने दी जाएगी। बस के गेट के बाहर ए-4 साइज का संदेश चस्पा किया जाएगा। यात्रियों के उपयोग के लिए हैण्ड सेनेटाइजर प्रत्येक बस में उपलब्ध होगा। परिचालक बस में यात्रा से पूर्व प्रत्येक यात्री का हैण्ड सेनेटाइज कराएंगे। प्रत्येक बस में यात्रियों की संख्या भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक होगी। बस स्टेशन पर कर्मचारियों और यात्रियों के लिए साबुन और हैण्ड सेनेटाइजर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। एमडी ने बताया कि कोविड संक्रमण के मानकों के आधार पर भविष्य में जनपदों के जोन श्रेणी में परिवर्तन होने की स्थिति में संचालन के सम्बन्ध में जिला प्रशासन से सम्पर्क कर उचित निर्णय लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *