1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

वेट लॉस करना चाहते हैं तो सोने से पहले न खाएं आम, जानें कब खाने से घटता है वजन

गर्मियां शुरू होते ही बाजारों में कई तरह के मौसमी फल बिकने लगे हैं। ये फल न सिर्फ बहुत स्वादिष्ट होते हैं बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को हाइट्रेट करते हैं। ताजे फलों में आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी और पाचन तंत्र को सुधारते हैं। इसके साथ ही वजन घटाने में भी काफी मदद करते हैं।
इनमें से एक फल आम है, जिसे फलों का राजा कहा जाता है। आम गर्मी के मौसम का एक प्रसिद्ध फल है। यह न सिर्फ स्वाद में रसीला होता है बल्कि सेहते के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद है। आम कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से बचाता है और वजन घटाने में भी फायदेमंद है।
वजन घटाने में आम के फायदे
रिसर्च के अनुसार आम में पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइटोकेमिकल वसा से जुड़े जीन को दबा देते हैं। जिसके कारण शरीर पर अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती है और शरीर का वजन भी घटता है।
कैलोरी होती है कम
आम में कैलोरी कम मात्रा में लेकिन पानी और डायटरी फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। अधिक फाइबर युक्त फूड्स खासे से वजन घटता है और हृदय से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है।
बॉडी फैट को घटाए
आम में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है और बॉडी फैट को कम करता है। आम में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है बल्कि आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
आम को अपनी डायट में कैसे शामिल करें?
1.फ्रिज में रखे आम के कुछ टुकड़े स्मूदी या दही में मिलाने से इनका स्वाद बढ़ जाता है।
2.फ्रूट सलाद या ऐसे ही अन्य फलों के साथ आम का सेवन करना चाहिए।
3.आइस्ड टी, पानी या नींबू पानी के गिलास में आम का एक टुकड़ा डालकर सेवन करें।
4.हालांकि आम को नैचुरल रूप में खाना सबसे बेहतर है। आम को कभी भी शुगर या मीठी चीजों में मिलाकर न खाएं अन्यथा इससे ब्लड शुगर का स्तर और वजन बढ़ सकता है।
आम खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
आम को नाश्ते, लंच या दोपहर के भोजन के बाद खाया जा सकता है। हालांकि रात को सोने से पहले या भोजन करने के तुरंत बाद आम खाने से बचना चाहिए अन्यथा आपका पाचन खराब हो सकता है। इसके साथ ही आम को भोजन करने से एक घंटे पहले या भोजन करने के दो घंटे बाद खाना चाहिए।
हर दिन कितना आम खाना चाहिए?
अन्य फलों की तरह आम भी सीमित मात्रा में खाना चाहिए। चूंकि अन्य फलों की अपेक्षा आम अधिक मीठा होता है इसलिए हर रोज सिर्फ एक कप आम खाना चाहिए।
आम बहुत पौष्टिक फल है। इसे सीमित मात्रा में खाने से सेहत अच्छी रहती है और वजन भी नहीं बढ़ता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *