1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

करिश्मा कपूर को फिर याद आए ऋ षि कपूर, शेयर की यह पुरानी तस्वीर

बॉलिवुड दिग्गज अभिनेता ऋ षि कपूर के निधन के दो दिन हो चुके हैं और उनके परिवार के सदस्य और करीबी लोग उनके साथ की पुरानी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। ऋ षि कपूर की भतीजी और ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने फिर से एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। साल 1988 की इस तस्वीर में ऋ षि कपूर भी नजर आ रहे हैं।
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋ षि कपूर के साथ नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर और एक अन्य दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ करिश्मा कपूर ने कश्मीर 1988.. लिखा है। बता दें कि इससे पहले ऐक्ट्रेस ने फैमिली की तस्वीर शेयर की थी। इसमें उनके परिवार के करीब सभी सदस्य नजर आ रहे हैं और ऋ षि कपूर भी तस्वीर में नजर आ रहे हैं।
ऋ षि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पापा का पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा, लेजेंड्स हमेशा के लिए जीते हैं… मिस यू। इसके पहले उन्होंने एक ऋ षि कपूर के साथ की तस्वीर शेयर करते लिखा था, पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। रेस्ट इन पीस मेरे योद्धा। मैं रोजना आपको मिस करुंगी, मैं आपके फेस टाइम कॉल्स मिस करुंगी। काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां मौजूद होती। आपके दोबारा मिलूंगी पापा आई लव यू।
रिद्धिमा कपूर और उनका परिवार दिल्ली में होने के चलते अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाया था। रिद्धिमा कपूर की चार्टर्ड प्लेन से मुंबई आने के की तैयारी थी लेकिन डीजीसीए से परमिशन नहीं मिली। बताते चलें कि ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को आखिरी सांस ली।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *