1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

कोहली में सचिन के रिकॉर्ड से आगे निकलने की क्षमता : ब्रेट ली

नई दिल्ली । आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज हैं, जोकि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। ली ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, हम यहां शानदार रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं और जिस तरह से उनका पिछले सात-आठ साल का क्रिकेट करियर रहा है तथा जिस तरह से वह (विराट कोहली) आगे बढ रहे हैं, उसे देखते हुए वह निश्चित रूप से इसे हासिल कर सकते हैं।
आस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट, 221 वनडे और 25 टी 20 मैच खेलने वाले ली का मानना है कि सचिन का रिकॉर्ड तोडऩा अभी आसान नहीं है।
उन्होंने कहा, लेकिन, आप यह कैसे कह सकते हैं कि कोई सचिन तेंदुलकर से आगे निकल सकता है। वह यहां भगवान है, क्या कोई भगवान से भी बेहतर हो सकता है, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।
सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे में मिलाकर 100 शतक लगाए हैं। सचिन ने 463 वनडे मैचों में 18426 रन बनाए हैं और इसमें 49 शतक शामिल हैं।
सचिन ने शुक्रवार को ही अपना 47वां जन्मदिन मनाया है। टेस्ट में उनके नाम 15921 रन दर्ज है और इसमें शतक शामिल है।
वहीं, कोहली ने वनडे में अब तक 44 और टेस्ट में 27 शतक लगाए हैं और अब वह सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र 29 शतक ही दूर हैं।
ली के अनुसार, तीन ऐसे कारक है जोकि कोहली के पक्ष में जाता है और वह इसी तीन कारणों के चलते क्रिकेट के भगवान सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
ब्रेट ली ने कहा, पहली चीज प्रतिभा है। वह निश्चित रूप से उनके पास वह प्रतिभा है, जो पहले और सबसे महत्वपूर्ण है। इसके बाद फिटेनस आता है। वह काफी फिट हैं और 30 साल की उम्र में वह मानसिक रूप से भी काफी फिट हैं। घर से, पत्नी से और जब उनके बच्चे होंगे तब दूर रहना मानसिक रूप से फिट रहना जरूरी है।
उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि अगर वह इसी तरह से मानसिक रूप से फिट रहते हैं तो मुझे लगता है कि उनमें ये तीनों गुण है, जिसके माध्यम से वह सचिन से आगे निकल सकते हैं।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *