1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

देश में कोरोना के 1,429 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार

अब तक 775 लोगों की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 1,429 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार पहुंच गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 57 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 775 हो गया है।
देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 24506 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 77 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 314 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 5063 पर पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 387 की वृद्धि दर्ज की गयी और कुल आंकड़े 6,817 पर पहुंच गये। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 18 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढक़र 283 हो गयी है। राज्य में 840 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
गुजरात पिछले 24 घंटों के दौरान 191 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामले में सूची में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या में 2,815 हो गयी है तथा 15 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 127 पर पहुंच गयी है।
इसके बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटों में 138 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 2,514 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान मरने वालों की संख्या तीन बढक़र 53 हो गयी है। राजधानी में कुल 857 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 70 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढक़र 2034 हो गया। राज्य में इस दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मरने वालों की संख्या 27 पर बनी रही।
तमिलनाडु में 72 नये संक्रमित सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 1,755 हो गई तथा राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो बढक़र 22 हो गयी। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 153 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 1,852 हो गयी तथा मरने वालों की संख्या 12 बढक़र 92 हो गयी।
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 111 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1621 हो गई है तथा इस दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या 25 हो गयी है और अभी तक 247 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
तेलंगाना में इस दौरान 24 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 984 हो गयी। राज्य में इस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में दो लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या में 26 हो गयी है। केरल में 450 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।
दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 955 और कर्नाटक में 474 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 29 और 18 लोगों की मौत हुई है।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 454 है और पांच लोगों की मौत हुुई है। इसके अलावा पंजाब में 17, पश्चिम बंगाल में 18, हरियाणा, केरल और झारखंड में तीन-तीन, बिहार में दो तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *