1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे बड़े रईस, जैक मा को पीछे छोड़ा

नईदिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के साथ डील से मुकेश अंबानी की दौलत में बड़ा इजाफा हुआ है। इसके साथ ही मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर शख्य बन गए हैं और उन्होंने जैक मा को इस मामले में पीछे कर दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में 469 करोड़ डॉलर या करीब 34 हजार करोड़ का इजाफा हुआ है। दुनियाभर के अमीरों वी अब 170वें स्थान पर हैं। जबकि इंडेक्स में जैक मा 19वें स्थान पर हैं। जेब बेजोस अभी भी 14300 करोड़ डॉलर के साथ पहले नंबर पर हैं।
अगर फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर की बात करें तो सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर मुकेश अंबानी और जैक मॉ के बीच 4 पायदान का अंतर आ गया है। दुनियाभर के रईसों की लिस्ट में जैक मा अब 20वें पोजिशन पर हैं तो अंबानी 16वें स्थान पर। एशिया के सबसे बड़े अमीर रहे जैक मा अपने हमवतन चीन के मां हांन्टेग से भी पीछे हैं।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक 23 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे के आस पास मुकेश अंबानी के पास कुल 4920 करोड़ डॉलर यानी 3.71 लाख करोड़ की दौलत थी, वहीं एक दिन में उनकी दौलत में 469 करोड़ डॉलर यानी करीब 22975 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। वहीं, जैक मा के पास इस दौरान कुल 4600 करोड़ डॉलर यानी करीब 3.47 लाख करोड़ की दौलत थी। इस साल कोरोना वायरस के चलते मुकेश अंबानी की दौलत अबतक 937 करोड़ डॉलर यानी करीब 70744 करोड़ रुपये घट गई है। पिछले दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में कोरोना संकट के चलते जमकर गिरावट आई थी और शेयर 900 रुपये के नीचे चला गया। वहीं जैक मा की बात करें तो उनकी दौलत में इस साल सिर्फ 4455 करोड़ रुपये कह कमी आई है।
बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने बुधवार सुबह रिलायंस जियो में बड़ा निवेश का ऐलान किया कि कंपनी जियो में 5.7 बिलियन डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। इस तरह फेसबुक रिलायंस जियो की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। रिलायंस जियो ने एक बयान में कहा, आज हम रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड में फेसबुक के 5.7 बिलियन डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा करते हैं। इस बड़ी डील के बाद फेसबुक अब जियो की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन गई है। इस सौदे से रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह को अपने कर्ज का बोझ कम करने में मदद मिलेगी तथा फेसबुक की भारत में स्थिति और मजबूत होगी। उसके लिए उपयोगकर्ताओं आधार के लिहाज से भारत इस समय भी सबसे बड़ा बाजार है। जियो प्लेटफार्म्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो तमाम प्रकार की डिजिटल सेवाएं प्रदान करती है। इसके ग्राहकों की संख्या 38.8 करोड़ से अधिक है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *