1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

क्या आपने भी घबराहट में फ्रीजर में स्टोर किए हैं ये फ़ूड आइटम्स, तो पहले जान लें ये

कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण लोगों के मन में काफी डर पैदा हो गया है. बीमारी को लेकर लोगों के मन में जो डर है उसकी बात ही अलग है लेकिन इसके साथ ही लोगों में घर के राशन को लेकर भी चिंता बढ़ी है. लोग आने वाले समय में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए सामान भारी मात्रा में खरीद कर घर में जमा कर रहे हैं. सामान फ्रेश रहे इस्सके लिए लोग इसे फ्रीजर तक में भर रहे हैं. कुछ सामान जो जल्दी खराब हो जाते हैं उन्हें तो फ्रीजर में रखना गलत नही है लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जिन्हें अगर फ्रीजर में रख दिया जाए तो वो जल्दी खराब हो सकते हैं…
कई लोगों की आदत होती है कि वो दूध और दही के पैकेट फ्रीजर में स्टोर करते हैं. लेकिन सामान भरने की होड़ में आपको मिल्क पाउडर और पनीर फ्रीजऱ में स्टोर करने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप इसे इस्तेमाल के लिए फ्रीजर से निकालेंगे तो आपको इसे गर्म करना पड़ेगा जिससे इसके यौगिकों में कुछ बदलाव हो सकते हैं और पनीर कुछ टूटा सा हो जाता है.
कई लोगों की आदत होती है कि नूडल्स को फ्रीजर में या फ्रिज में स्टोर करते हैं. ऐसा करने से उसका टेस्ट और रंग दोनों ही बदल जाता है. ऐसा ही पास्ता के साथ भी होता है. इसलिए जब इन चीजों को इस्तेमाल करना हो तो अपनी जरूरत के हिसाब से निकालें और इस्तेमाल करें.
कई लोग चुकंदर, ककड़ी, खीरा और नींबू को भी फ्रीजर में स्टोर करने की भूल करते हैं. जबकि ऐसा करने से इन खाद्य पदार्थों के गुणों में काफी बदलाव आ जाता है. ककड़ी, खीरे, नींबू को फ्रीजर में स्टोर करने से इसके गुणों में काफी बदलाव आता है और यह जल्दी खराब हो जाती है.
कुछ लोग टोमेटो सॉस को भी फ्रीजर में स्टॉक करने की गलती करते हैं जबकि ऐसा करने से टमाटर का पेस्ट, विनेगर और पानी सब एकसाथ मिलकर अजीब सा स्वाद पैदा करते हैं.
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *