1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

राष्ट्रपति ने आम्बेडकर की जयंती पर दी शुभकामनाएं

नईदिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉ. बी. आर. आम्बेडकर की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में उन्होंने कहा,‘भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर मैं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
डॉ. आम्बेडकर ने एक समाज सुधारक, शिक्षाविद्, विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनेता और न्यायविद् के रूप में देश और समाज की भलाई के लिए अनवरत संघर्ष किया।
डॉ. आम्बेडकर ने एक ऐसे समाज की परिकल्पना की थी, जिसमें सामाजिक समरसता और समानता का वातावरण हो। अपने इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन, समाज एवं राष्ट्र को समर्पित कर दिया। डॉ. आम्बेडकर ने भारत के लिए एक ऐसे प्रगतिशील और सर्व-समावेशी संविधान की रचना की, जो पिछले अनेक दशकों से, लोकतंत्र में देशवासियों की आस्था को बढ़ाता और मजबूत करता आया है।
आइए, इस अवसर पर हम सब, डॉ. आम्बेडकर के महान व्यक्तित्व, संघर्षों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें और एक सशक्त तथा समृद्ध भारत बनाने में अपना योगदान दें। साथ ही कोविड-19 नामक महामारी को ध्यान में रखते हुए, सभी देशवासी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ डॉ. आम्बेडकर जयंती को घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *