1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

खूबसूरत त्वचा की मलिका नतालिया कौर ने अपने दम पर कायम किया जलवा

नतालिया का कहना है कि शार्प फीचर्स, हेल्दी और खूबसूरत स्किन और पर्फेक्ट बॉडी उन्हें प्राकृतिक तौर पर मिली है। बस हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए ये अपनी इस खूबसूरती को कायम रखने का प्रयास करती रहती हैं। नतालिया कौर वैसे तो ब्राजील की खूबसूरत और बेहद स्टाइलिश मॉडल और ऐक्ट्रेस हैं लेकिन इंडियन फैशन इंडस्ट्री और बॉलिवुड में इनकी अपनी जगह है। इस खूबसूरत मॉडल ने 29 साल की उम्र में अपने हुनर और हुस्न के दम पर अपनी खास जगह बनाई है। नतालिया का मानना है कि खूबसूरत त्वचा केवल ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के जरिए हासिल नहीं की जा सकती है। बल्कि इसके लिए हेल्दी डायट कहीं अधिक जरूरी होती है। क्योंकि यह हमारी त्वचा को अंदर से पोषण देकर नैचरल ग्लो को बढ़ाती है। इस नैचरल ग्लो को ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के जरिए हम अधिक आकर्षक बना सकते हैं। नतालिया अपनी बॉडी टोन और फिगर को मेंटेन रखने के लिए हर दिन कोई ना कोई फिजिकल ऐक्टिविटी जरूर करती हैं। जिसमें जमकर कैलरी बर्न करती हैं। एक्सर्साइज करना, स्विमिंग करना और जिम में जाकर एक्स्ट्रा कैलरी बर्न करना इन्हें पसंद है। नतालिया कहती हैं कि ये सभी ऐक्टिविटीज मुझे बोरियत से बचाती हैं और मेरी बॉडी को स्लिम रखती हैं। मॉडल्स की तरह दिखने की चाहत हर किसी की होती है। आज की यंग जनरेशन तो अपनी रुटीन लाइफ में ही किसी मॉडल या सेलिब्रिटी की तरह रहना पसंद करती है। तभी तो हम यंगस्टर्स के बीच आए दिन किसी ने फैशन, ट्रेंड और स्टाइल का क्रेज देखते हैं। लेकिन इस सबके चक्कर में अगर किसी चीज को नहीं भूलना है तो वह है खुद को प्यार करना। नतालिया के पास जब भी वक्त होता है तो वे ब्राजील में रियो के बीच पर वक्त बिताती हैं। प्रकृति के नजदीक रहकर खुद को मानसिक रूप से शांत और सुंदर रखने का प्रयास करती हैं। साथ ही जब ये भारत में होती हैं तो राजस्थान के इंटीरियर एरिया में वक्त बिताना पसंद करती हैं। इस दौरान कुछ नया सीखना और शांति से वक्त बिताना इन्हें पसंद आता है। रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी नतालिया का कहना है कि इस शो के दौरान मैंने अपने डर से लडऩा सीखा। मुझे सांपों को देखकर बहुत डर लगता था। लेकिन शो के बाद मैंने अपने ऐसे कई डर को पीछे छोड़ दिया है। मैंने महसूस किया कि जब हम अपने डर पर जीत हासिल कर लेते हैं आत्मविश्वास से भरा एक अलग आकर्षण हमारे अंदर दिखता है। नतालिया को भारतीय परिधान जैसे साड़ी, सूट और लहंगा आदि पहनना बहुत पसंद। खास बात यह है ये सभी ड्रेसेज इन पर खूब जंचती भी हैं और इनमें ये कहीं अधिक देसी लगती हैं। नतालिया अपनी बिकिनी बॉडी को लेकर जितनी पॉजिटिव रहती हैं, उतने ही आत्मविश्वास से टू-पीस में अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं। नतालिया के ब्यूटी सीक्रेट्स और लाइफस्टाइल से इतना तो साफ है कि खूबसूरत बनने के लिए केवल स्किन पर ही नहीं बल्कि मन पर भी काम करना पड़ता है… जैसा कि नतालिया भी कहती हैं कि खूबसूरती को अंदर से महसूस करना जरूरी है, तभी आप बाहर से और भी अधिक खूबसूरत दिख पाएंगे।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *