1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

क्वारंटीन सेंटर में फेंकी मूत्र से भरी बोतलें, एफआईआर दर्ज

नईदिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में हंगामा बरपा हुआ है। इस बीच चरंटाइन में रखे गए लोगों की अजीबो-गरीब हरकतें सामने आ रही है। ताजा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का है, जहां चरंटाइन फैसलिटी में कुछ लोगों ने दो बोतलों में पेशाब भरकर फेंकी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आने वाली एक चरंटीन केंद्र में मूत्र से भरी दो बोतलें बरामद की गई हैं। इसकी बरामदगी को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 270 के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है।
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के सिविल डिफेंस कर्मियों ने इसकी एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने एफआईआर में शिकायत की है कि कुछ लोगों ने चरंटीन फैसिलिटी परिसर में मूत्र से भरी बोतलें फेंकी थीं।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने नरेला चरंटीन केंद्र में उपद्रव करने वाले दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। यह दोनों व्यक्ति निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में शिरकत कर चुके हैं और प्रशासन ने इन्हें मरकज से निकालकर यहां भर्ती कराया था।
सफाई कर्मचारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इन्होंने 31 मार्च के दिन अपने कमरे के बाहर ही शौच कर दिया था। एफआईआर में ये भी लिखा है कि ये दोनों आरोपी स्वास्थ्य विभाग और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन भी नहीं कर रहे हैं और लोगों की जान को खतरे में डालते हुए कोरोना से लडऩे की पूरी मुहिम को खतरे में डाल रहे हैं।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *