1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

पाक में एक और नाबालिग हिंदू बच्ची के साथ दुष्कर्म

बहावलपुर। पाकिस्तान में एक और हिंदू बच्ची के साथ अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ताजा मामला पाकिस्तान के बहावलपुर शहर का है, जहां एक 15 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में पीडि़ता को जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया और बच्ची की इज्जत लूटने वाले हैवान के साथ ही उसका निकाह कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, हिंदू बच्ची को उसके गांव में ही रहने वाले मुनीर अहमद ने अपहरण किया। 13 मार्च को अपहरण के बाद बच्ची को फैसलाबाद ले जाया गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसे जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराया गया। मुनीर ने इसके बाद हिंदू बच्ची से जबरन शादी कर ली। उधर, बच्ची की मां को अब डर सता रहा है कि मुनीर उन्हें और उनके पांच अन्य बच्चों को प्रताडि़त कर सकता है।

बच्ची के पिता की काफी पहले ही मौत हो गई थी। उन्होंने अपने घर को बंद कर दिया है और अपने रिश्तेदार के यहां रहने चली गई हैं। बच्ची की मां ने कहा, हम मजदूर हैं और दिनभर खेतों में करते हैं तब जाकर हमारे 6 बच्चों का पेट भरता है। मेरे पति की मौत हो गई है और हर दिन हमारे लिए संघर्षपूर्ण है। मैं एकदम टूट चुकी हूं और दिनभर रोती रहती हूं। मैं अपनी बेटी को वापस चाहती हूं।

बच्ची की मां ने कहा, मैं अपनी बच्ची को बहुत मिस कर रही हूं। मैं उसके बिना कुछ भी नहीं खा पा रही हूं और न ही बना पा रही हूं। ऐसा लग रहा है जैसे हमारे परिवार के किसी सदस्य की मौत हो गई है। जब मैंने अपनी बेटी के गायब होने की सूचना गांव के मुखिया को दी तो उसने पुलिस को बताने की बजाय कहा कि मुनीर खान ने उनकी बेटी का अपहरण किया है और 4 लाख रुपये फिरौती मांग रहा है।

लाचार मां पैसा इक_ा नहीं कर पाई तो उनके भतीजे ने हिंदू समुदाय से पैसा इक_ा किया। जब मुनीर अहमद को यह पैसा दिया तो उसने रख लिया लेकिन बच्ची को रिहा नहीं किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले दिनों कहा था कि किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इमरान के इस दावे के बाद भी पाकिस्तान में हिंदू बच्चियों के साथ जबरन रेप और शादी करने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *