1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

घर में नए कपड़ों को धोते वक्त इन गलतियों को न दोहराएं, वरना देखते ही देखते हो जाएंगे पुराने

मैंने कई महिलाओं को अक्सर यह कहते हुए सुना है कि उनके कपड़े ज्यादा दिन तक नहीं चल पाते। किसी का रंग निकल जाता है तो कोई धोते-धोते फट जाता है। कुछ तो पहली धुलाई के बाद ही पहनने लायक नहीं बचते और कुछ हाल तो ऐसा हो जाता है कि उनकी तरफ आंख ही नहीं पड़ती। अब इन तमाम बातों में भी दोष आखिरकार होता है सिर्फ कपड़ों की क्वालिटी का या फिर उनके कच्चे रंग का। लेकिन मोहतरमा शायद आप कभी इस बात को स्वीकार नहीं करेंगी। इसमें कपड़े के रंग और क्वालिटी का ही दोष नहीं है बल्कि आपके कपड़े धोने का तरीका भी बहुत खराब है। जी हां, कभी-कभार हम जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनके कारण हमारे कपड़ों की चमक फीकी पड़ जाती है और वे जल्द खराब हो जाते हैं। सबसे पहले तो हमें यह जानना होगा की क्या हम उन कपड़ों को घर पर धो सकते है या नहीं? अगर धो सकते हैं तो इन्हें धोते हुए कौन-कौन की सावधानियां बरतनी होंगी किन बातों का ध्यान रखना होगा जिससे हमारे कपडे हमेशा नए बने रहें…
कपड़े धोने से पहले करें ये काम
कपड़ों को धोने से पहले इस बात की अच्छे से जांच कर लें क्या वो कपड़े घर पर धोने लायक हैं भी या नहीं। अगर वो कपड़ें धोने लायक है तो उनकी क्या-क्या कंडीशन है। जब आप इस बात को अच्छे से समझ जाएं तो सबसे पहले आपको करना यह है कि आप कपड़ों पर लगी मैल और किसी भी तरह की महक को हटाने के लिए धोने से पहले उसे पद्रंह मिनट तक पानी में डूबोकर रख दें। फिर हल्के हाथ से कपड़ों को धोएं।
लेबल न पढऩा
अधिकतर महिलाएं अलग-अलग ब्रांड्स के कपड़ों को खरीदकर घर तो ले आती हैं, लेकिन उसके पीछे बने लेबल पर कोई ध्यान नहीं देती। ऐसे में अक्सर होता ये है कि हम कपडे धोते समय ऐसी तमाम गलतियां कर देते हैं जिनके कारन वो खराब हो जाते हैं। इसके लिए करना आपको इतना है कि कपड़े के पीछे बने सिंबल पर कपड़े के धोने के तरीके को अच्छे से पढ़ लें। कुछ कपड़ों को मशीन में धोया जा सकता है लेकिन कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिन्हें हाथ से ही धोना पड़ता है। लेकिन आपको इन सभी बातों की जानकारी तभी होती है, जब आप उसके लेबल को देखती हैं।
मशीन में ज्यादा कपड़े न भरें
कई बार महिलाएं वॉशिंग मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े डाल देती हैं, जिसके कारण मशीन सही तरह से घूम नहीं पाती और कपड़े भी अच्छी तरह साफ नहीं होते। इसलिए आप कपड़े मशीन में डालने से पहले अपनी मशीन की क्षमता अवश्य देखें। आप चाहें तो इसके लिए वॉशिंग मशीन के साथ मिली किताब को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर उसमें कपड़ों को डालें।
महंगे कपड़ों को एक-दूसरे में न मिलाएं
नए-कपड़ों को धोते समय इस बात का ख्याल रखना बेहद जरूरी है कि वो पुराने कपड़ों के साथ मिलें नहीं। जी हां, आप रोजमर्रा के कपड़े जहां रखती हैं उस बिनबैग में महंगे कपड़ों को कभी भी ना रखें, नहीं तो ये कपड़े खराब हो जाएंगे। साथ ही साथ एक-दूसरे में रंग लगने का भी डर भी बना रहता है। इसलिए कोशिश करें कि नए कपड़ों को अलग ही धोया जाए।
कपड़े को सुखाते वक्त गांठ बांध लें ये बात
कपड़ों को सुखाने से पहले इस बात को गांठ बांध लें कि धुले हुए कपड़ों का पानी निकालने के लिए कभी भी इन्हें जोर से ना निचोड़ें। ऐसा करने से कपड़ा खराब तो होता ही है, साथ ही साथ इनके फटने का अंदेशा भी बढ़ जाता है। यही नहीं, नए कपड़ों को सुखाने के लिए एक सावधानी और बरतें इन्हें कभी भी तेज धूप में न डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *