1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

बोल्ड अभिनय से खास पहचान बनायी इमरान हाशमी ने

बॉलीवुड में इमरान हाशमी का नाम ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने बोल्ड अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनायी है।
24 मार्च 1979 को मुंबई में जन्में इमरान हाशमी बॉलीवुड के महशूर फिल्मकार महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भांजे है। इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरूआत बतौर सहायक निर्देशक वर्ष 2002 में प्रदर्शित विक्रम भट्ट की फिल्म राज से की।
बतौर अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित भट्ट कैंप के बैनर विशेष फिल्मस की फिल्म ..फुटपाथ.. से की! फिल्म हालांकि टिकट खिडक़ी पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन इमरान हाशमी के संजीदा अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।
वर्ष 2004 में इमरान हाशमी को एक बार फिर से विशेष फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म..मर्डर ..में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में इमरान हाशमी की जोड़ी मल्लिका शेहरावत के साथ काफी पसंद की गयी। फिल्म में अपने बोल्ड अभिनय से इमरान ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म टिकट खिडक़ी पर सुपरहिट साबित हुयी।
मर्डर की कामयाबी के बाद इमरान हाशमी की छवि फिल्म इंडस्ट्री में किसिंग किंग के रूप में बन गयी और फिल्मकारों ने उनकी इसी छवि को अपनी फिल्मों में भुनाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में वर्ष 2005 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में इमरान हाशमी और तनु श्री दत्ता के बीच काफी बोल्ड और किंसिग सीन फिल्मायें गये।
वर्ष 2006 में प्रदर्शित फिल्म ‘गैंगस्टर’ इमरान हाशमी के करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने संजीदा किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म जन्नत इमरान हाशमी के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म के जरिये इमरान हाशमी ने क्रिकेट में हो रही सट्टेबाजी को दिखाने का प्रयास किया था।
वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म ‘वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई’ दुबारा के पहले इमरान हाशमी पर आरोप था कि वह केवल बोल्ड और किसिंग सीन वाले किरदार हीं निभा सकते है लेकिन इस फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह हमेशा के लिये बंद कर दिया।इस फिल्म में इमरान ने शोएब खान का किरदार निभाया था जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम से प्रेरित था।
इसके बाद इमरान हाशमी ने द डर्टी पिक्चर.जन्नत 2.मर्डर 2 और राज 3 जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। इमरान इन दिनों फिल्म चेहरे और मुंबई सागा में काम कर रहे हैं।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *