1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

कुकिंग ऑइल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

खाना पकाने के लिए कुकिंग ऑइल की जरूरत पड़ती ही है, लेकिन अब बाजार में इतने तरह के तेल मिलने लगे हैं कि समझ ही नहीं आता कि आखिर कौन सा तेल लिया जाए। कई बार तो लोग सिर्फ चर्चित विज्ञापन के चक्कर में कोई कुकिंग ऑइल खरीद लेते हैं, लेकिन यह तेल के चुनाव का सही तरीका नहीं है। हमें बता रहे हैं कुछ काम के पॉइंट्स जो आपको सही कुकिंग ऑइल चुनने में मदद करेंगे।

स्वाद के अनुसार

मार्केट में मिलने वाले तेलों का अलग-अलग स्वाद होता है, आपको क्या पकाना है इसके अनुसार अपने तेल का चुनाव करें। उदाहरण के लिए पास्ता अगर बनाना है तो उसके लिए सबसे उपयुक्त ऑलिव ऑइल होगा। इसी तरह पराठे सेंकने के लिए रिफाइन्ड तेल सही रहता है और बात हो तडक़ा लगाने की तो उसके लिए स्वाद के लिहाज से सरसों का तेल अच्छा माना जाता है।

स्मोक पॉइंट

तल का स्मोक पॉइंट वह होता है जिस पर वह गरम होने पर जलने लग जाता है और वह डीग्रेड हो जाता है। यह शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। ऐसे में इस पॉइंट का भी ख्याल रखते हुए तेल खरीदना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आपको चीजें फ्राई करनी है तो इसके लिए हाई स्मोक पॉइंट वाला तेल बेस्ट रहेगा।

ओमेगा 6 और ओमेगा 3

ओमेगा 6 और ओमेगा 3 शरीर के लिए अच्छे माने जाते हैं। ये दोनों खाने के तेल में मौजूद होते हैं। हालांकि, ज्यादा ओमेगा 6 और कम ओमेगा 3 का बैलेंस कई दिक्कतें भी पैदा कर सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप ऐसे तेल लें जिसमें इनका बैलेंज बेहतर हो।

कीमत के आधार पर

प्राइस ज्यादा है या कम इससे ज्यादा इस पर ध्यान दें कि वह आपके लिए कितना हेल्दी है। ज्यादा महंगे तेल का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह आपके लिए अच्छा है, इसलिए डीटेल्स जरूर पढ़ें।

तारीख जरूर देखें

ऑइल खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरूर देखें। कोशिश करें कि आप ज्यादा आगे की एक्सपायरी डेट वाला तेल लें क्योंकि यह जल्दी खत्म नहीं होता है और डेट निकल जाने के बाद इसका इस्तेमाल सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *