1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

केंद्रीय गृह मंत्री थोड़ी देर में पहुंचेंगे रांची, सुरक्षा में हजार से अधिक जवान तैनात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर में रांची पहुंचेंगे। करीब 12:30 बजे वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आएंगे। वे यहां बाबूलाल मरांडी की भाजपा में वापसी को लेकर होने वाले समारोह में भाग लेंगे। अमित शाह के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आएंगे। गृह मंत्री के आगमन को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, रांची के सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार, पूर्व मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, बीजेपी प्रवक्ता दीपक प्रकाश, रांची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा समेत कई बीजेपी नेता बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।

131 इमारतों से सुरक्षा

गृह मंत्री के काफिला के गुजरने वाली रूट के किनारे स्थित 131 इमारतों से निगरानी की जा रही है। सभी इमारतों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है, जो आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर बनाए रखे हैं। हर इमारतों में तीन जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को तीन जोन में बांटा गया है। इसके प्रभारी जोनल मजिस्ट्रेट और जोनल पुलिस पदाधिकारी को सौंपा गया है। इनके अंतर्गत एक दर्जन से डेढ़ दर्जन सेक्टर बांटे गए हैं। वहीं सात मोटसाइकिल दस्ते की तैनाती भी की गई है, जो अपने-अपने सेक्टर में नजर रखेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर 1000 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। एक दर्जन आइपीएस, दो दर्जन डीएसपी सहित 40 अफसर सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं।

एयरपोर्ट से लेकर जगन्नाथपुर मैदान तक हाई सिक्योरिटी जोन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची में करीब ढ़ाई घंटा रहेंगे। वे राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर यानि प्रभात तारा मैदान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के बीजेपी में विलय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाह के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गृहमंत्री शाह विशेष विमान से सोमवार को ग्यारह बजे दिल्ली से रांची के लिए रवाना होंगे।

साढ़े बारह बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे कार से सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। लगभग सवा घंटा रुकने के बाद करीब तीन बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा से लेकर यातायात प्रबंधन तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हवाई अड्डा से सभास्थल तक हाई सिक्योरिटी जोन बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *