1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

CAA और NRC: के विरोध में भारत बंद,मुंबई के प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन को रोक दिया

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में आज भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है। इसको देखते हुए राज्यों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बहुजन क्रांति मोर्चा के इस भारत बंद को एनआरसी-सीएए का विरोध करने वाले अन्य संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। मुंबई के कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन को रक दिया।

इस भारत बंद के आह्वान का मुख्‍य एजेंडा CAA, NRC और EVM का विरोध है। विरोध के अलावा पोस्‍टर में यह मांग भी उठाई जा रही है कि NRC, DNA के आधार पर लागू होना चाहिये।

– बिहार के कई जिलों में सुबह से ही बंद को लेकर वामदलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं और सड़क जाम कर नारेबाजी प्रदर्शन कर रहे हैं।

– भारत बंद के दौरान रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है और गश्त तेज करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं, जिलों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

– मुंबई: नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने कांजुरमार्ग स्टेशन में रेलवे ट्रैक को बाधित कर दिया हैं। संगठन ने आज ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है।

बहुजन क्रांति मोर्चा के भारत बंद को देखते हुए राज्यों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्यों ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि मंगलवार को #कल_भारतबंद_रहेगा ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। इसके साथ ही एक पोस्टर भी वायरल हो रहा था। यह पोस्‍टर किसी बहुजन क्रांति मोर्चा नाम के संगठन का है। इस पोस्टर में लिखा है कि 29 जनवरी 2020 को भारत बंद के लिए चरणबद्ध रूप से राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *