1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

पाकिस्तान के पेशावर में सिख युवक की हत्या

पेशावर

पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले पर विवाद थमा भी नहीं था कि अब एक सिख युवक की हत्या का मामला सामने आया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पेशावर में एक अज्ञात शख्स ने सिख युवक की हत्या कर दी है. युवक का शव चमकानी पुलिस स्टेशन के पास से बरामद हुआ है. मारे गए सिख युवक की पहचान रवींद्र सिंह के रूप में हुई है.

रविंद्र सिंह मलेशिया में रहता था और अपनी शादी के लिए पेशावर आया था. वह मॉल में शादी की शॉपिंग करने आया था. खैबर पख्तूनवा प्रांत के शांगला युवक का मूल स्थान था. पाकिस्तान के पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार हरमीत सिंह का वह भाई था.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी ननकाना साहिब गुरुद्वारे के बाहर हुए हमले की निंदा की है. इमरान खान ने कहा है कि यह उनकी सोच के खिलाफ है. इमरान खान ने कहा है कि इस घटना के प्रति सरकार या अदालत द्वारा शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) बरती जाएगी.

सिख समुदाय के पवित्रतम स्थलों में से एक पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर शुक्रवार को भीड़ ने हंगामा किया था और सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बातें की थीं. आरोप है कि गुरुद्वारे पर पथराव किया गया था हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इससे इनकार करते हुए कहा है कि गुरुद्वारे को निशाना नहीं बनाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *