1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

सोना और चांदी की कीमत में आई गिरावट,जानिए कितना घट गया है भाव

सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने और चांदी की वायदा कीमतों (Futures Price) में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 का सोने का वायदा भाव 0.17 फीसद या 63 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से पांच दिसंबर 2019 का सोने का वायदा भाव 37,832 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव में भी सोमवार को गिरावट देखने को मिल रही है। MCX एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 के चांदी के वायदा भाव में सोमवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर 0.47 फीसद या 210 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच दिसंबर 2019 का चांदी का वायदा भाव 44,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में भी सोमवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर 5 फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 0.22 फीसद या 82 रुपये की गिरावट के साथ 37,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, पिछले सप्ताह शुक्रवार को एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 102 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे शुक्रवार को सोने का भाव 38,856 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर चांदी में शुक्रवार को 815 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। इससे चांदी का भाव शुक्रवार को 44,949 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था

वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार को सोने का हाजिर भाव 0.03 फीसद की गिरावट के साथ 1461.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। उधर चांदी का हाजिर भाव 0.31 फीसद की गिरावट के साथ 16.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अब क्रूड ऑयल की बात करें, तो सोमवार को इसके वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX एक्सचेंज पर सोमवार को 10 बजकर 55 मिनट पर 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.50 फीसद या 21 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 4148 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *