नाइट क्लब विवाद पर इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने माफी मांगी

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान एक नाइट क्लब में हुए विवाद को लेकर माफी मांगी है। यह घटना न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले की रात 31 अक्टूबर 2025 को हुई थी। यह मामला गुरुवार को सामने आया है। जब घटना वाली रात का एक वीडियो लीक हुआ। इसमें ब्रूक और जैकब बेथेल दोनों शराब पीते दिखे।

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, वेलिंगटन वनडे से एक रात पहले हैरी ब्रूक को एक क्लब में एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद बाउंसर ने उन्हें मारा। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया में 4-1 से एशेज सीरीज हार चुकी है और टीम के कल्चर पर सवाल उठ रहे हैं।

ब्रूक इस समय इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के कप्तान हैं और टेस्ट टीम के उपकप्तान भी हैं। हालांकि, कप्तानी बरकरार रखते हुए उन पर करीब 30 हजार पाउंड का जुर्माना लगाया गया है और आखिरी चेतावनी दी गई है। वे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 और 2 हफ्ते बाद शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज तक इंग्लैंड की कप्तानी करते रहेंगे।​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *