ग्राम प्रधान बनते ही जहरीली शराब कांड की आरोपी  गिरफ्तार

हरिद्वार। शिवनगर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान बनते ही जहरीली शराब कांड की आरोपी बबीता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस जहरीली शराब कांड में बबली देवी का पति पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
बता दें कि बीते दिनो हरिद्वार में हुए इस जहरीली कांड में लगभग आठ लोगों की मौत हो गयी थी। जिसकी जांच आइपीएस रेखा यादव के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। बीती ग्यारह सितंबर को एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने पथरी थाने में शराब कांड का खुलासा किया था। मुकदमे में बिजेंद्र व उसकी पत्नी बबली तथा उसके भाई नरेश को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी बिजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद से ही बबली व दूसरा आरोपी नरेश फरार चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *