1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

ऐश्वर्या राय और रजनीकांत फिर फिल्म में साथ काम करने वाले हैं

ऐश्वर्या राय और रजनीकांत फिर फिल्म में साथ काम करने वाले हैं

 

ऐश्वर्या राय और रजनीकांत स्टारर फिल्म रोबोट 2010 में आई थी। यह उस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म के ऐक्शन पैक्ड सीन, गाने और दोनों स्टार्स की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। प्रशंसकों को जल्द ही यह जोड़ी दूसरी बार पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। रिपोर्ट्स हैं कि ऐश्वर्या ने रजनीकांत के साथ एक और फिल्म साइन की है।

रिपोर्ट के अनुसार, रोबोट के 12 साल बाद ऐश्वर्या और रजनीकांत फिर से फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने बताया था कि उन्होंने रजनीकांत के साथ फिल्म थलाइवर 169 साइन की है।

इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी

फिल्म के लिए ऐश्वर्या ने अपनी डेट्स तय कर ली हैं। खबर है कि इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता शिवराजकुमार भी नजर आएंगे।

कन्नड स्टार शिवराजकुमार थलाइवर 169 को साइन करके काफी खुश हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह बचपन से रजनीकांत के प्रशंसक हैं। ऐसे में उनके साथ काम करना काफी खुशी की बात है। शिवराज, शिवन्ना के नाम से मशहूर हैं। खबर है कि शिवन्ना रजनीकांत के साथ इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में करेंगे। फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है। इसका निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार कर रहे हैं।

2010 की साइंस फिक्शन ऐक्शन फिल्म रोबोट को 130 करोड़ रुपये में बनाया गया था। फिल्म का आधिकारिक नाम एंथिरन है। इसकी सीक्वल फिल्म 2.0 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार थे। रोबोट 3.0 का भी ऐलान हो चुका है।

थलाइवर 169 के अलावा रजनी फैन्स को उनकी फिल्म चंद्रमुखी 2 का इंतजार है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ राघव लॉरेंस और अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी नजर आएंगी। पी वसु द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म चंद्रमुखी 2005 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म थिएटर्स में ढाई साल यानी कि करीब 800 दिनों तक चली। 2020 में पी वसु ने इसके सीक्वल का ऐलान किया था। सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी।

थलाइवर 169 के अलावा ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म पन्नियन सेलवन 1 में दिखेंगी

इस फिल्म में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी। अभिषेक के साथ पर्दे पर कमबैक करने को लेकर ऐश्वर्या काफी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट हिट साबित होगा।

बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ढाई अक्षर प्रेम के, सरकार राज, धूम 2, गुरु, उमराव जान जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।ऐश्वर्या इससे पहले मणिरत्नम के साथ गुरु, रावण और इरुवर में काम कर चुकी हैं। गुरु उद्योगपति धीरूभाई अंबानी के जीवन पर आधारित थी। तीनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स ने खूब सराहा था।

ऐश्वर्या मणिरत्नम की इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। अब वह अपने परिवार को ही पूरा समय देना चाहती हैं। ऐश्वर्या पिछली बार फिल्म फन्ने खान में नजर आई थीं। इस फिल्म उनके ऑपोजिट राजकुमार राव ने काम किया था। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आने के बाद भी ऐश्वर्या सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह पुरस्कार समारोह और फिल्म फेस्टिवल्स में अकसर नजर आती हैं।

https://en.wikipedia.org

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *