1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

सबके लिए प्रेरणादायक रहेगा गौतम बुध पार्क :- डॉ अनिल जोशी

देहरादून आज राजेश्वर नगर फेस वन सहस्त्रधारा रोड में गूंज संस्था द्वारा निर्मित एवं सौंदर्यकरणकृत *गौतम बुध पार्क* का उद्घाटन *पद्मभूषण डॉ अनिल जोशी पर्यावरणविद*, डॉ सोनिया आनंद रावत अध्यक्ष गूंज संस्था द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर डॉ अनिल जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि गूंज संस्था द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है गौतम बुध पार्क सब के लिए प्रेरणादायक रहेगा यह पार्क उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है जो खाली पड़े प्लॉटों जमीनों पर कूड़ा इत्यादि डालते हैं उन्होंने गूंज अध्यक्षा सोनिया आनंद रावत की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों को ऐसी महिला से प्रेरणा लेनी चाहिए जिसने अपने दम पर लड़ाई लड़ के कूड़ा डंपिंग एरिया को इतना सुंदर पार्क बना दिया उन्होंने कहा कि हमें ऐसे ही लोगों को आगे लाना चाहिए जो बदलते नहीं बल्कि बदलाव लाते हैं इस अवसर पर डॉ सोनिया आनंद रावत ने कहा कि उनकी संस्था ने यह पार्क क्षेत्र की जनता को समर्पित किया है एवं इसी तरह के कार्य आगे भी उनके द्वारा होते रहेंगे कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महारा ने कहा कि यदि अच्छे काम के लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए उन्होंने कहा यह पार्क लोगों के लिए एक मिसाल बनेगा गूंज संस्था के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि इस पार्क के लिए उन्होंने निगमों एवं प्राधिकरण के सैकड़ों चक्कर काटे हैं परंतु आखिरकार यह पार्क बन ही गया उन्होंने कहा हमें बचपन को बचाना है तो इसी प्रकार के पार्क बनाते रहने होंगे इस मौके पर कांग्रेस कमेटी की गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा महारा दसौनी ने भी गूंज संस्था की जमकर तारीफ की एवं भविष्य में साथ खड़े होने की बात कही आम आदमी पार्टी नेत्री एवं समाजसेवी उमा सिसोदिया ने भी इसी प्रकार के कार्य करने का संकल्प लिया इस मौके पर पर्यावरणविद डॉ अनिल जोशी ने नीम का पौधा भी पार्क में रौपा इस मौके पर गूंज संस्था की सचिव आशा आनंद ,पुरुषोत्तम भट्ट, राजेश्वर जोशी, राकेश चावला, बिकाऊ सिंह जेपी जुयाल, बीसी तिवारी, राजीव सच्चर ,उर्मिला थापा पार्षद ,तरनजीत सिंह चड्ढा, मनीष गुनियाल ,विपिन खन्ना, जितेंद्र बहल ,अरमान बैग, नवीन चौहान, ममता शर्मा, शिवानी सिंह, उर्मिला, मनीष चंद्रा ,परमजीत ओबराय, विशाल बंसल भारत बब्बर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *