1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

मुदस्सर अजीज की फिल्म डबल एक्सएल नजर आ सकती हैं सोनाक्षी और हुमा कुरैशी

काफी समय से निर्देशक मुदस्सर अजीज की अगली फिल्म डबल एक्सएल सुर्खियों में है। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को पहले ही साइन किया जा चुका था और अब खबर है कि फिल्म में एक नहीं, बल्कि दो अभिनेत्रियां होंगी। इसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी की एंट्री भी हो गई है, जिसके बाद बेशक फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ जाएगा। ये दोनों ही अभिनेत्रियां फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, मुदस्सर अजीज यह फिल्म अश्विनी यार्डी के साथ मिलकर बना रहे हैं। फिल्म की कहानी मोटापे का शिकार हुईं महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी। फिल्म से हुमा भी जुड़ गई हैं। वह भी सोनाक्षी की तरह अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए अपना कई किलो वजन बढ़ाएंगी। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी। इस फिल्म का निर्देशन सतराम रमानी कर रहे हैं, जो इससे पहले फिल्म हेलमेट के निर्देशक रह चुके हैं।
पिछले दिनों सुनने में आया था कि इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। चर्चा थी कि वह प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से एक मोटे व्यक्ति के रूप में नजर आएंगे और फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे। अक्षय अपनी बॉडी के साथ जल्दी प्रयोग नहीं करते, इसलिए उन्हें एक अलग लुक देने के लिए निर्माता मेकअप आर्टिस्ट की मदद लेंगे। अक्षय का किरदार वैसा ही होगा, जैसा फिल्म बधाई हो बधाई में अनिल कपूर का था।
इन दिनों सोनाक्षी फिल्म ककुड़ा की शूटिंग कर रही हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी भूत का शिकार करती दिखेंगी। इसमें उनके साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी नजर आएंगे। ककुड़ा की कहानी गांव में एक अजीब अभिशाप के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सोनाक्षी, रितेश और साकिब की तिकड़ी का सामना एक चुनौतीपूर्ण भूत से होता है। वेब सीरीज फॉलेन और संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरा मंडी भी सोनाक्षी के खाते से जुड़ी है।
बात करें हुमा कुरैशी की तो वह आजकल फिल्म मोनिका ओह माय डार्लिंग की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और राधिका आप्टे नजर आएंगी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा अजीत कुमार अभिनीत तमिल फिल्म वालिमाई में भी हुमा एक बेहद खास भूमिका निभा रही हैं। बोनी कपूर इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को बना रहे हैं। उन्हें पिछली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेल बॉटम में देखा गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *