1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

Team India का साथ छोड़ेंगे रवि शास्त्री, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद होंगे कई बड़े बदलाव

नई दिल्ली ।  अगर हम आपसे कहें कि Team India बदलने वाली है, तो आप यकीन शायद ही करें। लेकिन, ये बदलाव बहुत जल्द दिखने वाला है। खबर है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में बहुत कुछ बदला बदला होगा। उसके सपोर्ट स्टाफ के रास्ते जुदा हो सकते हैं। यहां तक कि रवि शास्त्री के इरादे भी अब कुछ और हैं।

हेड कोच रवि शास्त्री, बैटिंग कोच विक्रम राठौर, बॉलिंग कोच भरत अरूण और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर इस साल अक्टूबर-नवंबर में ्रश्व में होने वाले ञ्ज20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया से अलग होना चाहते हैं। इन सभी का करार भी ञ्ज20 वर्ल्ड कप तक का ही है।शास्त्री ने बीसीसीआई (क्चष्टष्टढ्ढ) के कुछ सदस्यों को सूचित किया है कि वह टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया से अलग होने की योजना बना रहे हैं। शास्त्री का अनुबंध इसी साल नवंबर में खत्म हो रहा है। इस बीच, कुछ अन्य सहयोगी स्टाफ पहले से ही आईपीएल टीमों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई भी एक नया समूह चाहता है। शास्त्री ने पहली बार 2014 से 2016 में टी20 वर्ल्ड कप तक निदेशक के रूप में टीम की कमान संभाली थी, जिसके बाद अनिल कुंबले को एक साल के लिए नियुक्त किया गया था। साल 2017 में अनिल कुंबले के हटने के बाद रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम का पूर्णकालिक कोच बनाया गया था।

भरत अरुण ने भारत की गेंदबाजी को दुनिया में सबसे अधिक खतरनाक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

जबकि आर श्रीधर ने भारतीय खिलाडिय़ों को सबसे चुस्त फील्डर बनाया। हालांकि, रवि शास्त्री की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2019 में वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हार गई। अभी तक रवि शास्त्री के नेतृत्व में भारतीय टीम आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी है। दूसरी ओर शास्त्री के कार्यकाल में भारत ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर दो बार टेस्ट सीरीज में मात देने में सफल रही है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

इसके अलावा घर पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अजेय रही। पिछले चार सालों में भारत की बेंच-स्ट्रेंथ भी कई गुना बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 2-1 से मिली ऐतिहासिक सीरीज में भारतीय बेंच-स्ट्रेंथ अपना कमाल दिखा चुकी है। एक टीम के लिए उसके कोच और कप्तान के बीच सही तालमेल का होना बहुत जरूरी होता है। विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी में यह खूब दिखी है।

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच बनकर गए राहुल द्रविड़ का नेशनल क्रिकेट एकेडमी (हृष्ट्र) चीफ का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। बीसीसीआई ने एनसीए में क्रिकेट प्रमुख के लिए पद के लिए आवेदन मांगे हैं। द्रविड़ को जुलाई 2019 में एनसीए प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने इससे पहले भारत अंडर -19 और भारत ए टीमों के कोच के रूप में जूनियर खिलाडिय़ों के साथ बड़े पैमाने पर काम किया था। अगर द्रविड़ एनसीए प्रमुख के लिए दोबारा आवेदन नहीं करते है तो यह साफ है कि वह टीम इंडिया के मुख्य कोच का जिम्मा संभालने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *