Tokyo Olympics : सुरजीत हॉकी अकादमी के 6 खिलाडिय़ों का चयन

जालंधर ।  भारत ने टोक्यो ओलंपिक के लिए आज अपनी 16 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की, जिसमें पंजाब के 8 खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। घोषित टीम में सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर के छह खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह (डिफेंडर ), हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह (मिड फील्डर्स), शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह और मनदीप सिंह का चयन किया गया है।

सुरजीत हॉकी सोसायटी के सभी सदस्यों ने चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी है । सुरजीत हॉकी सोसाइटी के कार्यवाहक अध्यक्ष ओलंपियन परगट सिंह, लखविंदरपाल सिंह खैरा, अमरीक पवार, रणवीर सिंह टूट, एल.आर. नायर, महासचिव इकबाल सिंह संधू, रणवीर सिंह टूट, और प्रमुख पी.आर.ओ. सुरिंदर सिंह भापा ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि यह बड़े गर्व की बात है । भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले छह खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में सुरजीत हॉकी अकादमी से हैं । उन्होंने भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि हमें उम्मीद है कि यह टीम भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेगी और अपने राज्य एवं देश का नाम रोशन करेगी ।

जिला उपायुक्त तथा अध्यक्ष, सुरजीत हॉकी सोसाइटी घनश्याम थोरी ने सुरजीत हॉकी अकादमी के 6 खिलाडिय़ों के टोक्यो ओलंपिक के लिए चयन पर खिलाडिय़ों को बधाई दी। थोरी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि सुरजीत हॉकी अकादमी के खिलाडिय़ों का भारतीय हॉकी टीम में चयन किया गया है ।

उन्होंने भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस बार भारत निश्चित रूप से हॉकी में स्वर्ण पदक जीतेगा और चयनित भारतीय हॉकी टीम भारत को फिर से दुनिया भर में हॉकी के क्षेत्र में पहले नंबर पर लेकर आएगी ।
इस अवसर पर निदेशक खेल डी.पी.पी.एस खरबंदा, पी.आई.एस. के निदेशक अमनदीप सिंह, संयुक्त निदेशक करतार सिंह ने भी चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *