शादी के बाद हनीमून एंजॉय कर रही हैं एवलिन शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने पिछले दिनों शादी करके सभी फैन्स को चौंका दिया था। एवलिन ने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी से ऑस्ट्रेलिया में 15 मई को गुपचुप शादी की, वहीं अब दोनों मियां-बीवी हनीमून एंजॉय कर रहे हैं।
एवलिन ने अपने इस सीक्रेट हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों सागर किनारे रेत पर रामांस करते नजर आ रहे हैं। एवलिन ने इन तस्वीरों को खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। एवलिन लिखती हैं, आपके साथ हमेशा के लिए हनीमून पर।

खबरों के मुताबिक, एवलिन ने 15 मई 2021 को तुषान से शादी कर ली थी। कोरोना काल में हुई इस शादी को बेहद निजी रखा गया। यहां तक कि लॉकडाउन के कारण एवलिन की मां भी बेटी की शादी में ऑस्ट्रलिया नहीं पहुंच पाई थीं।
तुषान और एवलिन ने अक्टूबर 2019 में सगाई की थी। सगाई के बाद दोनों की किस करते हुए तस्वीर सामने आई थी। अपनी शादी को लेकर हमारे सहयोगी बॉम्बे टाइम्स से एक्सक्लूसिव बातचीत में एवलिन ने कहा, मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की है। जिंदगी में इससे बेहतरीन अनुभव और कुछ नहीं है। हम साथ में जिंदगी बिताने को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी गुपचुप शादी को लेकर भी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, हम चाहते थे कि हमारी शादी में परिवार के साथ ही सभी दोस्त भी मौजूद रहे। हमने अभी एक साधारण सेरेमनी की है, लेकिन आगे एक बड़ा सेलिब्रेशन भी प्लान कर रहे हैं।
बता दें कि एवलिन शर्मा बॉलीवुड में ये जवानी है दीवानी , मैं तेरा हीरो और जब हैरी मेट सेजल में भी नजर आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *