1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन में दर्जनों के लापता होने की आशंका

काठमांडू  ।  नेपाल के सिंधुपालचोक जिले के हेलम्बू और मेलमची इलाकों में मंगलवार और बुधवार को लगातार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के कारण चार दर्जन से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है।
सिंधुपालचौक जिला प्रशासन कार्यालय के अनुसार, भारी मानसूनी बारिश के कारण मेलमची और इंद्रावती नदियों के उफान से आपदा में चार दर्जन से अधिक लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों में से 40 लोग इस समय मेलमची पेयजल परियोजना में काम कर रहे थे।
जिले के निर्वाचित विधायक स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री शेर बहादुर तमांग ने भी बाढ़ में 50 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर साझा की थी।

तमांग ने कहा, मेलमची और इंद्रावती नदियों की बाढ़ में 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। बाढ़ ने मेलमची पेयजल परियोजना, टिम्बू बाजार, चनाउत बाजार, तलमारंग बाजार और मेलमची बाजार में बांध को भी नुकसान पहुंचाया है। इसके अतिरिक्त, नाकोटे पुल, टिम्बू पुल, फट्टे पुल, मेलमची पुल, बहुनेपति पुल बाढ़ में बह गए हैं।

टिम्बू, चनाउत, तलमारंग और मेलमची कीचड़ और मलबे से ढके हुए हैं।
बाढ़ ने अकेले हेलम्बू में तीन पुल और मेलमची में एक पुल बह गया, जबकि जिले को अन्य क्षेत्रों से जोडऩे वाली कई सड़कें नष्ट हो गई हैं। जिले में हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं जबकि बचाव कार्यों के लिए सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *