1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

आपदा की स्थिति में आम जनता तक पहुंचे तथ्यपरक सही जानकारीः मुरूगेशन

देहरादून। सचिव आपदा प्रबन्धन एस.ए. मुरूगेशन द्वारा गुरूवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र सचिवालय में आपदा के –ष्टिगत प्रदेश में मानसून पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में दूरदर्शन, आकाशवाणी, सूचना विभाग सहित विभिन्न न्यूज एजेंसियों एवं सामुदायिक रेडियो के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया गया। सचिव आपदा प्रबंधन एस.ए. मुरूगेशन ने बताया कि प्रदेश में समय-समय पर उत्पन्न होने वाली आपदा की परिस्थितियों का कारगर ढंग से सामना करने के लिये आपदा प्रबन्धन तंत्र की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा से सम्बन्धित घटनाओं की तथ्यपरक वास्तविक जानकारी आम जनता को समय पर उपलब्ध हो इसके लिये भी प्रयास किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी तथा गैर सरकारी समाचार एजेंसियों की भी आम जनता तक सही जानकारी उपलब्ध कराने में बड़ी भूमिका रहती है। इसके लिये उन्होंने आपसी समन्वय एवं सहयोग की अपेक्षा की है।

सचिव आपदा प्रबंधन श्री मुरूगेशन ने बताया कि उनके द्वारा इसी प्रकार का विचार-विमर्श प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों से भी किया जायेगा तथा इस सम्बन्ध में उनके बहुमूल्य सुझावों की जानकारी प्राप्त की जायेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास घटनाओं की त्वरित सूचना संचार माध्यमों को उपलब्ध कराने का रहता है ताकि इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न होने पाये।

उन्होंने कहा कि जन जागरूकता के प्रसार में मीडिया का अहम रोल रहता है, चूंकि दैवीय आपदा जैसी घटनायें आकस्मिक रूप से होती है अतः इन घटनाओं में कम से कम जान-माल का नुकसान हो इसके लिये जन जागरूकता के साथ तथ्यों की सही जानकारी आम जनता तक पहुंचे इसके लिये आपसी समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न संस्थाओं से भी बेहतर समन्वय बनाये जाने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *