विराट कोहली ने शुद्ध शाकाहारी होने की खबरों से किया इंकार

मुंबई । भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इन रिपोर्टों को खारिज किया है कि वह शुद्ध शाकाहारी बन गए हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि वह ऐसे शाकाहारी हैं जो सिर्फ सब्जियां खाता है। शुद्ध शाकाहारी वो होता है जो जानवरों से प्राप्त भोजन नहीं करे, जिसमें दुध और दुध के उत्पाद सहित अंडा भी शामिल है।##

विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा, मैंने कभी दावा नहीं किया कि मैं शुद्ध शाकाहारी हूं। हमेशा कहा है कि मैं शाकाहारी हूं जो सब्जियां खाता है। कोहली ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि वह अंडा खाते हैं या नहीं लेकिन शुद्ध शाकाहारी नहीं होने की बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह दुध और दुध के उत्पाद से परहेज नहीं करते हैं।##

इससे पहले, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वह 2018 में अपनी पत्नी के साथ शुद्ध शाकाहारी बन गए हैं। भारतीय टीम कोहली के नेतृत्व में न्यूजीलैंड के साथ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बुधवार देर रात इंग्लैंड रवाना होगी।##

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *