अनिल कपूर ने किया अपने वीकेंड प्लान का खुलासा

बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। संजय कपूर की वेब सीरीज का टाइटल द लास्ट आवर है। ये एक सुपरनैचुरल क्राईम ड्रामा वेब सीरीज है। जो जल्द ही अमेजऩ प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। द लॉस्ट आवर वेब सीरीज में मुख्य किरदार के रूप में संजय कपूर नजर आने वाले हैं। बता दें कि द लॉस्ट आवर वेब सीरीज में संजय कपूर एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। जो एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करते हुए दिखाई देंगे। अभिनेता संजय कपूर की वेब सीरीज द लॉस्ट आवर का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया गया था।

जो काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ था। द लॉस्ट आवर वेब सीरीज के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। इसी बीच अब संजय कपूर के भाई अभिनेता अनिल कपूर भी उनकी वेब सीरीज को लेकर इन दिनों काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर द लॉस्ट आवर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।

अपने इस पोस्ट में संजय कपूर ने लिखा कि, इस वीकेंड का वॉच प्लान। उनके इस पोस्ट से ये साफ जाहिर हो रहा है कि अनिल कपूर इस वीकेंड अपने भाई संजय कपूर की वेब सीरीज द लॉस्ट आवर को देखने वाले है। वेब सीरीज का निर्देशन अमित कुमार ने किया है।
अगर हम बात करें तो अभिनेता अनिल कपूर के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसमे उनकी फिल्म जुग जुग जियो शामिल है। इसके अलावा अनिल कपूर को आप ओटीटी शो एके वर्सेस एके में देख चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *