निरंकारी मंडल ने सरकार को 40 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स भेंट किए

देहरादून: संत निरंकारी मंडल देहरादून की ओर से आज 40 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी को भेंट किए गए। इनमें से 20 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स गढ़ी कैंट बोर्ड की ओर से संचालित हॉस्पिटल व अन्य पर्वतीय जिलों में अस्पतालों को भेजे जाएंगे।

आज बीजापुर सेफ हाउस में संत निरंकारी मंडल देहरादून की ओर से सरकार को 40 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स भेंट किए गए। इनमें से 20 कंसेंट्रेटर्स कैंट बोर्ड अस्पताल गढ़ी कैंट और बाक़ी अन्य पर्वतीय जिलों में अस्पतालों को भेजे जाएंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री Ganesh Joshi , श्री हरभजन सिंह व श्री हेमराज मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री Tirath Singh Rawat ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त ऑक्सीजन है। पिछले कुछ दिनों में शहरी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की गति धीमी हुई है। पर्वतीय जिलों में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। गांव स्तर पर ग्राम समितियां बनाई गई हैं।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। सरकार का जोर ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कराने पर है। लोगों को चाहिए कि वे बगैर संकोच टेस्टिंग कराएं। सरकार की ओर से किट भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि प्राथमिक उपचार घर पर ही मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *