सामूहिक सभा दौरान अचानक मची भगदड़, 44 से ज्यादा लोगों की मौत

20 की हालत नाजुक, 50 से अधिक लोग घायल

यरुशलम । इजरायल में  एक सामूहिक सभा हो रही थी जिसम अचानक भगदड़ मच गई। इस घटना में 44 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबि उत्तरी इजरायल में एक सामूहिक सभा में गुरुवार को मची भगदड़ में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माउंट मेरन में लाग ओमर की छुट्टी मनाने के लिए यहां सामूहिक सभा आयोजित की गई थी। द टाइम्स ऑफ इजराइल ने कहा कि जेडएकेए बचाव सेवा में कहा कि कम से कम 44 लोग मारे गए।

50 लोगों को अस्पताल में चल रहा इलाज
जानकारी के अनुसार भगदड़ में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। फिलहाल 50 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पताल में चल रहा है और जिनमें 20 गंभीर हालत में हैं। बचाव सेवा दल के अधिकारियों ने कहा कि 6 हेलीकॉप्टर और दर्जनों एम्बुलेंस घायलों को अलग अलग मेडिकल सेंटर में भर्ती करा कराया गया है।

भगदड़ मचने के कारण पता नहीं
बताया जा रहा हैं की छुट्टियों मनाने के लिए सामूहिक सभा में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए थे और अचाक इस सभा में भगदड़ कैसे मच गई, इस बारे में अभी तक कुछ भी जानकारी नहीं मिली है। अब स्थानीय पुलिस व जांच अधिकारी भगदड़ मचने के कारणों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *