चुनाव जीतने की मशीन नहीं दिल जीतने वाला अभियान है भाजपा:मोदी

चुनाव जीतने की मशीन नहीं दिल जीतने वाला अभियान है भाजपा:मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को देश की विविधता और एकता का प्रतीक बताया है। पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं बल्कि देशवासियों का दिल जीतने वाला अविरल-अनवरत अभियान है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मतलब राष्ट्र प्रथम है, जबकि भाजपा सरकारों का मतलब सही नीति, साफ नीयत और सटीक निर्णयों के जरिए राष्ट्र निर्माण है।

पीएम ने कहा कि भाजपा ने राजनीति में सत्ता के बदले सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्यों की सरकार, सबने आखिरी पायदान पर खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का बीड़ा उठाया। वर्तमान में हम इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहे हैं। चुनावी सफलता का राज इसी में छिपा है। हमने आखिरी पायदान पर खड़े लोगों को योजनाओं और जीवन स्तर में बदलाव लाने का हक पहुंचाया।

भाजपा के लिए दोहरा मापदंड
पीएम ने कहा कि चुनावी जीत के अलावा कई मोर्चे पर भाजपा के लिए अलग और दोहरे मापदंड अपनाए जाते हैं। विपक्ष अगर चुनाव जीतता है तो उसकी वाहवाही होती है। वहीं अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो पार्टी को चुनाव जीतने की मशीन बताया जाता है। दोहरा विश्लेषण करने वाले लोकतंत्र की परिपक्वता और मतदाताओं के सूझबूझ का आकलन नहीं कर पाते। वह यह नहीं देखते कि हमारे में राजनीति सत्ता हासिल करने नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है।

जनता के लिए जीती है पार्टी
पीएम ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों से भाजपा का लक्ष्य बिल्कुल अलग है। हम हर परिस्थिति में जनता के साथ न सिर्फ जुड़े रहते हैं, बल्कि जनता के लिए ही जीते हैं। हमारी सरकारें देशहित से समझौता नहीं करती। हमारे लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम वंशवाद, परिवारवाद और भ्रष्टïाचार को प्रश्रय नहींं देते। भाजपा का मतलब ही इन व्याधियों से मुक्ति है।

भाजपा विविधता में एकता का प्रतीक
पीएम ने कहा कि हमारी नीति सबका साथ सबका विकास है। इसी नीति और नीयत के कारण वर्तमान में पार्टी हर भाषा, हर क्षेत्र, संप्रदाय और सभी वर्गों को साथ ले कर चल रही है। इसी नीति के कारण हमें सभी क्षेत्रों में सफलता भी मिल रही है। पार्टी के साथ गरीब वर्ग ही नहीं मध्यम वर्ग भी है। पार्टी का आधार शहरोंं मेंं ही नहीं गांवोंं में भी है। ऐसे में भाजपा वर्तमान में देश की विविधता में एकता और अनेकता मेंं एकता की प्रतीक बन गई है।

नम्र और सरल बनें कार्यकर्ता
पीएम ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को तीन संदेश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नम्र और सरल बने रहने का आह्वïान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार फल आने पर वृक्ष झुक जाता है, वैसे ही सत्ता हासिल होने पर हमेंं विनम्र हो जाना चाहिए। पीएम ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे कथित भ्रम को खत्म करने के लिए अभियान चलाने और अगले 25 साल के लिए लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वïान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *