1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने सचिवालय में 2019 एवं 2020 में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया। इस पुरस्कार योजना के तहत उत्तराखण्ड से 2020 में 10 पंचायते एवं 2019 में 09 पंचायते पुरस्कार के लिए चयनित हुई। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के तहत 2019 एवं 2020 देश में प्रतिवर्ष 306 पंचायतों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चैहान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख लक्सर संजय कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर, ई. राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, ग्राम प्रधान मारखम ग्राण्ट, डोईवाला अमरजीत कौर, प्रधान ग्राम पंचायत टिहरी डोबनगर, सुनीता राणा पंवार, ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत खेलड़ी, बहादराबाद रूपेश कुमार, ग्राम प्रधान केदारवाला, विकासनगर तबसुम्म परवीन, पूर्व प्रमुख क्षेत्र पंचायत, नरेन्द्र नगर विनीता बिष्ट, ग्राम प्रधान पंचायत डाकपत्थर सुबोध गोयल, पूर्व ग्राम प्रधान बमराड़ कालसी रणवीर सिंह चैहान, पूर्व ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत नेवी, कालसी आदि को सम्मानित किया गया।

पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखण्ड की पचायतों ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के तहत विभिन्न मापदण्डों के आधार पर दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय ग्राम सभा पुरस्कार, बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार एवं ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार प्राप्त किये हैं। आज राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए पंचायतों में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है।

उन्होंने पुरस्कृत होने वाली सभी पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि आगे हम पंचायतों को कैसे और विकसित कर सकते हैं, इस पर विशेष ध्यान देना होगा।

दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार वर्ष -2020 हेतु जो पंचायतें चयनित की गई हैं, उनमें जिला पंचायत देहरादून, क्षेत्र पंचायत लक्सर, क्षेत्र पंचायत भीमताल, ग्राम पंचायत कुंवरपुर, विकासखण्ड हल्द्वानी, ग्राम पंचायत मारखमग्राण्ट, विकासखण्ड डोईवाला, ग्राम पंचायत टिहरी डोबनगर, विकासखण्ड बहादराबाद एवं ग्राम पंचायत खेलड़ी विकासखण्ड बहादराबाद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *