1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

04 April : आज का राशिफल

मेष:आज चतुर्थ माता के भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। रात्रि 09 बजे तक किसी डील को लेकर फोन पर चर्चा हो सकती है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। इसके अलावा समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ:आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद को लेकर मन परेशान हो सकता है। लेकिन जल्दी ही मामले सुलझेंगे। स्थान परिवर्तन की योजना को अभी विराम देना होगा। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी।
मिथुन:आज का दिन काफी रचनात्मक है। घर में ही आप किसी क्रियेटिव काम को पूरा करने में पूरा दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आ सकती हैं। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क:आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम फोन पर ही निपट जाएंगे। महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस के कार्यों को घर से ही निपटाने में सफल होंगे। आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।

सिंह:आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। घर से काम कर रहे हैं तो भी कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे।

कन्या:आज आपसी वार्ता- व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। फोन पर कार्यक्षेत्र संबंधी आस- पास के लोगों से टकराव की नौबत न आये इस बात का ध्यान रखें। भविष्य में आयोजित होने वाले किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें।

तुला:आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज फोन पर ही सुलझ सकते हैं। हो सकता है नए प्रॉजेक्ट को लेकर कुछ काम शुरू हो जाए। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक:माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। घर बैठे ही आप दिन भर लाभ प्राप्ति के नए-नए उपायों को खोजने में कार्यशील रहेंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु:आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे तो बड़ा लाभ होने की आशा है। लेकिन फिलहाल इसे विराम देने की जरूरत है। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर:आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार आपको भविष्य में लाभ दिलाने के योग बना रहा है। यह अलग बात है कि आप घर से काम कर रहे हैं लेकिन ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। यह आने वाले समय में आपको लाभ दिलाएगा। एक साथ कई कामों से आपको दिक्कत हो सकती है। लेकिन मन को शांत रखें। जल्दी ही आर्थिक लाभ मिलेगा।

कुंभ:व्यापार के मामले में कुछ फायदा कुछ नुकसान लगा रह सकता है। लेकिन अगर इस समय जरूरतमंदों की मदद करेंगे तो आने वाले वक्त में आपको दोगुना लाभ मिल सकता है। हालांकि इन सब कार्यों से आपके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। लेकन मन को सुकून मिलेगा। ईश्वर की कृपा से आपको भविष्य में अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

मीन:आज का दिन लाभकारक रहेगा। घर से ही व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम भविष्य में हितकर हो सकता है। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *