1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

हार्ट प्रॉब्लम ही नहीं भूलने की बीमारी का इलाज भी कर सकती है ये दवा

दिल की दवा दिल की बीमारी ठीक करने के साथ ही इंसानों में भूलने की बीमारी को भी ठीक कर सकती है. एक हालिया शोध में यह दावा किया गया है कि कोलेस्ट्रॉल व हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं के संयोजन से इंसान में डिमेंशिया के खतरे को भी कम किया जा सकता है.
विचाराधीन दवाओं में दो सामान्य प्रकार की ब्लडप्रेशर की दवाएं जैसे एसीई इनहिबिटर और एंजियोटेंसिन दो रिसेप्टर ब्लॉकर्स (एआरबी) शामिल होती हैं. साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले स्टैटिन भी होते हैं.
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना है जरूरी
यूनिवर्सिटी ऑफ सर्दर्न कैलिफोर्निया के शोधकर्ता डगलस बर्थोल्ड ने कहा कि यह पहले से ही पता है कि स्वस्थ हार्ट के लिए ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है. अध्ययन से पता चलता है कि कुछ दवाओं के संयोजन से भी अल्जाइमर का निदान पाया जा सकता है.
इन वजहों से होती है भूलने की बीमारी
तनाव: ज्यादा काम होने के कारण अक्सर लोगों को तनाव ज्यादा रहता है. तनाव धीरे-धीरे आपकी ब्रेन मेमोरी को खोखला करता है, जिसके कारण आपको भूलने की बीमारी हो सकती है.
मल्टी टास्किंग: ऑफिस, घर में अक्सर एक साथ कई सारे काम करने के कारण भी दिमाग की मेमोरी प्रभावित होती है.
नींद कम आना: जिन लोगों को नींद कम आने की समस्या है वो भी भूलने की बीमारी का शिकार हो सकते हैं. नींद कम आने की वजह से न सिर्फ आपका स्वास्थ्य खराब होता है, बल्कि चीजों को याद करना, याद रखना भी मुश्किल हो जाता है.
ज्यादा दवाइयों का सेवन: भूलने की बीमारी उन लोगों को भी हो सकती है जो हर छोटी-छोटी बात पर दवाइयों का सेवन करते हैं. अक्सर लोग सिरदर्द, बुखार, खांसी, पेट दर्द समेत कई छोटी-छोटी समस्याओं में कई सारी दवाओं का सेवन करते हैं. ज्यादा दवाओं का सेवन करना भी दिमाग पर असर डाल सकता है, जिसके कारण भूलने की बीमारी हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *