1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

अयोध्या में रामनवमी मेले पर लगा अघोषित प्रतिबंध

सार्वजनिक जगहों के बाद अब धार्मिक स्थानों पर भी प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अयोध्या (Ayodhya) में आयोजित होने वाले रामनवमी मेले पर भी अघोषित रोक लगा दी गई है. इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए अयोध्या जिले के सभी मंदिर और धार्मिक स्थलों पर भीड़ के इकट्ठा होना प्रतिबंधित रहेगा.

जारी की एडवाइजरी

  • अयोध्या में 2 अप्रैल तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक.
  • बाहर से आ रहे श्रद्धालु और दर्शनार्थियों को अयोध्या जनपद के बॉर्डर पर ही रोक कर वापस भेज दिया जाएगा.
  • सरयू नदी में सामूहिक स्नान पर भी प्रतिबंध रहेगा. 2 अप्रैल तक सरयू में सामूहिक स्नान पर भी प्रतिबंध है.
  • अयोध्या जनपद के समस्त होटल, धर्मशाला और लॉज में यात्री निवास में 2 अप्रैल तक कोई भी बुकिंग नहीं.
  • अयोध्या जनपद के समस्त मंदिर धार्मिक स्थल पर कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव हेतु भीड़ इकट्ठा होना प्रतिबंधित रहेगा

अप्रैल को ही राम जन्मोत्सव है. इस मौके पर रामनवमी मेला 25 मार्च से शुरू होने वाला था, जो 2 अप्रैल तक चलता. मगर उससे पहले ही रामनवमी मेले में कोरोना वायरस की काली छाया पड़ गई है. इससे पहले अयोध्या में कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर संतों के समूह ने आगामी राम कोट परिक्रमा को स्थगित करने का फैसला किया. उल्लेखनीय है कि राम कोट परिक्रमा धार्मिक उत्सव है जो हर साल राम नवमी के पहले दिन आयोजित किया जाता है और इस साल यह 24 मार्च को होना था. भगवान राम का जन्मोत्सव मनाने के लिए रामनवमी के पहले दिन इस उत्सव के तहत संतों का एक समूह और कुछ नेता रामजन्म भूमि परिसर की परिक्रमा करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *