1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जाए तभी कांग्रेस मजबूत होगी : जगदीश शर्मा

नईदिल्ली। प्रियंका गांधी लगातार मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सडक़ों पर उतर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि को देखते हैं। प्रियंका गांधी के एक आह्वान पर कांग्रेस के कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव छोड़ उनके पीछे खड़े हो जाते हैं। आज जब कांग्रेस को जरूरत है एकजुट होने की तो प्रियंका गांधी ही है जो कांग्रेस को एक कर सकती हैं। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत बना सकती हैं। कांग्रेस के जुझारू नेता और राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोगों की आवाज बुलंद कर रहे हैं इसलिए यह जरूरी है कि राज्यसभा में भी गांधी परिवार से किसी को भेजा जाए और प्रियंका गांधी से उपयुक्त इस समय कोई नहीं है। पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी सडक़ से लेकर संसद तक मोदी सरकार को घेर सकती हैं। राहुल प्रियंका गांधी सेना सोनिया गांधी जी और राहुल जी से अनुरोध करती है कि प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजा जाए क्योंकि प्रियंका गांधी एक ओजस्वी नेता है वह कार्यकर्ताओं के मन की बात समझती हैं और कांग्रेस को शिखर पर ले जाने की हिम्मत रखती हैं। पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि हर नेता अपने चक्कर में लगा हुआ है वह सत्ता के लालच में राज्यसभा में जाना चाहते हैं लेकिन आज देश को और राज्यसभा को प्रियंका गांधी की जरूरत है क्योंकि सिर्फ प्रियंका गांधी किसान, मजदूर, महिला और जनता की बात आवाज को संसद में उठा सकती हैं। यह भाजपा सरकार गूंगी और बहरी है, प्रियंका गांधी मुद्दे की बात करती हैं जब वह बोलती है तो पूरा देश उन्हें सुनता है और समझता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *